1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, करण मेहरा हुए भावुक, इंडस्ट्री में पसरा मातम

'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, करण मेहरा हुए भावुक, इंडस्ट्री में पसरा मातम

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 26, 2026 01:59 pm IST,  Updated : May 26, 2026 02:12 pm IST

'चक दे इंडिया' से 'स्कैम 1992' जैसी फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिग्गज अभिनेता के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

ramakant dayma- India TV Hindi
दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन। Image Source : INSTAGRAM/@RAMAKANT_DAAYAMA

बॉलीवुड फिल्मों और कई टीवी शोज में नजर आ चुके दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा अब इस दुनिया में नहीं रहे। रमाकांत दायमा का 26 मई को निधन हो गया। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दिग्गज अभिनेता के फैंस भी इस खबर से सदमे में हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं करण मेहरा से लेकर शुभांगी लाटकर जैसे कलाकारों ने भी रमाकांत दायमा को श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

करण मेहरा ने दी श्रद्धांजलि

करण मेहरा ने दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'आज हमने एक अद्भुत व्यक्तित्व को खो दिया। एक ऐसे इंसान जिनकी आवाज बुलंद थी और जिनकी मौजूदगी हर पल को खुशनुमा बना देती थी। वे सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता और प्रतिभाशाली गायक ही नहीं थे, बल्कि कई लोगों के लिए मार्गदर्शक, पिता तुल्य और सच्चे दोस्त थे। उनकी दयालुता, उनकी कला और उनका स्नेह हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। उनका प्यार और उनका जुनून हमेशा हमारे दिलों में गूंजता रहेगा। हम एक सच्चे प्रकाशमान आत्मा को अलविदा कहते हैं। शांति से आराम करो, मेरे प्यारे नन्हे।'

शुभांगी लाटकर का पोस्ट

शुभांगी लाटकर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ एक समारोह में खुशी से गाते, नाचते और मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ शुभांगी ने लिखा, “आज हमने एक बेहद खूबसूरत आत्मा को खो दिया… और मैं टूट गई हूं। रमाकांत दायमा न केवल मेरे प्यारे दोस्त और फैमिली फ्रेंड थे, बल्कि ऐसे व्यक्ति थे जिनकी मैं दिल से प्रशंसा और सम्मान करती थी। जिंदगी, प्यार और ऊर्जा से भरपूर। वे हर चुनौती के बावजूद जीवन का आनंद लेना जानते थे। एक प्रतिभाशाली नर्तक, एक भावपूर्ण गायक, एक शानदार अभिनेता, और मेरे लिए एक बुद्धिमान सलाहकार, जिनके शब्दों में हमेशा अर्थ होता था।”

रमाकांत दायमा को याद कर भावुक हुईं शुभांगी लाटकर

शुभांगी लाटकर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'वे दिखने में भले ही छोटे कद के लगते हों, लेकिन वे मेरे जानने वाले सबसे मजबूत और साहसी लोगों में से एक थे। हालांकि हम सभी जानते थे कि वे कई महीनों से बीमार थे, फिर भी दिल में कहीं न कहीं उम्मीद कभी नहीं छूटती… हमारे कई अधूरे सपने थे। सालों बाद, मैं उनके साथ फिर से काम करना चाहता था। हमने साथ में एक खूबसूरत हिंदी नाटक करने का फैसला किया था। जब मैंने उनसे अनुरोध किया, तो वे मुस्कुराए और बोले, “मुझे जल्दी ठीक होने दो।” हमने साथ में चुनिंदा खूबसूरत कविताएं मंच पर प्रस्तुत करने की भी योजना बनाई थी। वह सपना भी अब अधूरा रह गया है। कुछ जाते-जाते ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आज का दिन भी कुछ ऐसा ही है। आपकी बहुत याद आएगी, रमाकांत जी। आपकी गर्मजोशी, आपका साहस, आपकी कला और आपकी खूबसूरत आत्मा हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

इन फिल्मों और टीवी शोज में किया काम

रमाकांत दायमा के सफर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई हिट फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वह थिएटर की दुनिया का भी जाना-माना नाम थे। उन्होंने शाहरुख खान स्टारर 'चक दे इंडिया', 'क्रू', 'फर्जी', 'मुंबई सागा', 'राम सेतू' जैसी फिल्मों के साथ-साथ 'स्कैम 1992', 'द ट्रायल' जैसी हिट वेब सीरीज में काम किया।

ये भी पढ़ेंः 'डॉन 3' से रणवीर तो 'दोस्ताना 2' से कार्तिक, इन फिल्मों से एक्टर्स के बाहर होने पर खूब मचा बवाल, कई पर लगा ताला

दीपिका पादुकोण की 'गुड गर्ल' इमेज को बताया FAKE, अब इम्तियाज अली ने दी सफाई, एक्ट्रेस पर खूब लुटाया प्यार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन