1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डॉन 3' से रणवीर तो 'दोस्ताना 2' से कार्तिक, इन फिल्मों से एक्टर्स के बाहर होने पर खूब मचा बवाल, कई पर लगा ताला

'डॉन 3' से रणवीर तो 'दोस्ताना 2' से कार्तिक, इन फिल्मों से एक्टर्स के बाहर होने पर खूब मचा बवाल, कई पर लगा ताला

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 26, 2026 01:38 pm IST,  Updated : May 26, 2026 01:38 pm IST

रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने के बाद से ही लगातार ये मुद्दा बना हुआ है और अब इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) द्वारा एक्टर पर बैन लगाए जाने के बाद ये विवाद और बढ़ गया है। डॉन 3 विवाद के बाद आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनसे एक्टर्स की एग्जिट काफी चर्चा में रही।

ranveer singh- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह। Image Source : INSTAGRAM/@KARTIKAARYAN/@RANVEERSINGH

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से आखिरी समय में हटने के कारण अब FWICE के सभी चार लाख सदस्य उनके साथ काम नहीं करेंगे। यह फिल्म पिछले तीन सालों चर्चा में थी, जिससे एक्टर के अचानक बाहर होने से ये फिल्म फिर अधर में अटक गई है। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब आखिरी मौके पर किसी एक्टर के किसी फिल्म से बाहर होने पर बवाल मचा है। इससे पहले भी कई एग्जिट सुर्खियों में रह चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनसे एक्टर के बाहर होने को लेकर काफी बवाल मचा है।

डॉन 3 से रणवीर सिंह की एग्जिट

'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का विवाद अब इंडस्ट्री के सबसे बड़े विवादों में से एक बन गया है। कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने फिल्म निर्माताओं के साथ क्रिएटिव मतभेदों के कारण आखिरी मौके पर फिल्म छोड़ दी। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट में तो ये भी दावा किया गया कि रणवीर 'धुरंधर' की सफलता के बाद 'डॉन 3' में और भी अधिक आक्रामक रूप में दिखना चाहते थे, जिसमें अधिक हिंसा और अपशब्धों का इस्तेमाल हो। हालांकि, विवाद जिस भी वजह से हुआ हो, रणवीर के आखिरी मौके पर ये फिल्म छोड़ने के बाद अब वह भारी मुश्किल में फंस चुके हैं।

करीना कपूर खान – टॉक्सिक

करीना कपूर को यश स्टार 'टॉक्सिक' में एक अहम रोल ऑफर हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में वह यश की बहन का किरदार निभाने वाली थीं, ये रोल फिल्म की भावनात्मक कहानी का केंद्र बिंदू माना जा रहा था। लेकिन, शेड्यूल और डेट्स की समस्या के चलते करीना को इस प्रोजेक्ट से पीछे हटना पड़ा। हालांकि, दोनों पक्षों ने डेडलाइन को लेकर बातचीत भी की, लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल पाया।

करीना कपूर खान – कहो ना... प्यार है

करीना कपूर को ऋतिक रोशन स्टारर 'कहो ना... प्यार' है से लॉन्च किया जाता था। लेकिन, कुछ सीन की शूटिंग करने के बाद उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी और फिर अभिषेक बच्चन के साथ 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। बाद में करीना की जगह अमीषा पटेल को कास्ट किया गया और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। लंबे समय बाद ऐसा कहा जाता है कि करीना इस बात को लेकर खुश नहीं थीं कि राकेश रोशन इस फिल्म में पूरा फोकस सिर्फ अपने बेटे यानी ऋतिक पर रख रहे हैं। करीना की मां बबीता कपूर ने इसे लेकर राकेश रोशन से बात भी की, लेकिन दोनों के बीच गलतफहमी के बाद करीना इस फिल्म से अलग हो गईं।

कार्तिक आर्यन – दोस्ताना 2

2021 में कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2' से बाहर होने की काफी चर्चा रही। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आने वाले थे। फिल्म को लेककर जबरदस्त बज बना हुआ था कि  तभी धर्मा प्रोडक्शंस ने अचानक घोषणा कर दी कि फिल्म की कास्ट पर फिर से विचार किया जाएगा। इसी के साथ कार्तिक और करण जौहर के बीच अनबन की अटकलें भी शुरू हो गईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि क्रिएटिव डिफिरेंसेस के चलते कार्तिक इस फिल्म से अलग हो गए हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

ऋतिक रोशन – शुद्धि

ऋतिक रोशन, करण जौहर के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'शुद्धि' में नजर आने वाले थे, लेकिन 2014 की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर उन्होंने इस बिग बजट प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया। हालांकि शुरुआत में कहा गया कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया हैं। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि क्रिएटिव डिफरेंस उनके फिल्म छोड़ने के फैसले का कारण हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण की 'गुड गर्ल' इमेज को बताया FAKE, अब इम्तियाज अली ने दी सफाई, एक्ट्रेस पर खूब लुटाया प्यार

नेटफ्लिक्स पर 6 दिन पहले आई 7 एपिसोड की सीरीज, ड्रामा-रोमांस और शोऑफ से भरी, अरबपतियों की लाइफस्टाइल देख चौंके लोग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन