1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अतीत के पन्नों में गोता लगाती 2 कहानियां, दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर रच दिया था इतिहास, कितनी बार भी देखने पर नहीं भरेगा मन

अतीत के पन्नों में गोता लगाती 2 कहानियां, दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर रच दिया था इतिहास, कितनी बार भी देखने पर नहीं भरेगा मन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 18, 2025 10:29 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 10:29 am IST

इतिहास के पन्नों में गोता लगाती 2 फिल्मों की कहानी ऐसी है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। इन फिल्मों को आज भी काफी पसंद किया जाता है।

Chhaava- India TV Hindi
छावा Image Source : INSTAGRAM@VICKYKAUSHAL

बॉलीवुड में इतिहास पर अब तक कई फिल्में बनी हैं। लेकिन इनमें से 2 कहानियां ऐसी भी हैं जो अतीत के पन्नों में झांकती हैं और ऐसी कहानी खोजकर लाती हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इतना ही नहीं ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज कराने में सफल रहती हैं। इन दोनों फिल्मों का नाम है छावा और पद्मावत। आज हम जानेंगे इन्ही दोनों फिल्मों की कहानी जिनकी कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। साथ ही आज भी लोग इन फिल्मों को पसंद करते हैं और कितनी बार देखने के बाद भी मन नहीं भरता है। 

छावा फिल्म ने किया था कमाल

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा इसी साल फरवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी अतीत के उन पन्नों में झांकती है जब दक्षिण में मराठाओं की तलवारों से मुगल साम्राज्य हिचकोले खाता था। मराठा के महान साम्राज्य का एक महान योद्दा क्षत्रपति शंभाजी महाराज की जिंदगी में झांकती ये फिल्म रिलीज होते ही लोगों का खून खौलाने में सफल रही थी। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया था और कमाल कर दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने में सफल रही थी। विक्की कौशल ने फिल्म में शंभाजी महाराज का किरदार निभाया था। फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया था और भारत में 600 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 739 करोड़ रुपयों के पार रहा था। 

पद्मावत फिल्म ने भी रचा था इतिहास

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत भी ऐतिहासिक कहानी बताती है। फिल्म में राजपुताना के गौरवशाली इतिहास को दिखाया गया था। इतिहास के पन्नों में गोते लगाती इस फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बनाया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म की कहानी 13वीं सदी के राजस्थान के राजपुताना साम्राज्य की थी जब अलाउद्दीन खिलजी नाम के विलेन ने अपने आतंक से लोगों का दिल दुखाया था। इस कहानी को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला था। हालांकि विवादों के बाद भी ये फिल्म कमाई के मामले में सुपरहिट रही थी। फिल्म ने भारत में 302 करोड़ रुपये और 585 करोड़ रुपयों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन