1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'छावा के कविराज' ने फैन्स को दी खुशखबरी, जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, फोटो शेयर कर दी जानकारी

'छावा के कविराज' ने फैन्स को दी खुशखबरी, जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, फोटो शेयर कर दी जानकारी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 01, 2025 07:12 pm IST,  Updated : May 01, 2025 07:12 pm IST

बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। विनीत ने खुद ही ये खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की है। विनीत ने अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर की है।

Vineet Kumar Singh- India TV Hindi
विनीत कुमार सिंह Image Source : INSTAGRAM

इस साल की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म छावा में कविराज का दमदार रोल निभाने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह ने फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की है। विनीत कुमार सिंह के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। विनीत ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें विनीत सिंह की पत्नी का बेबी बंप नजर आ रहा है। विनीत अब जल्द ही पिता बन सकते हैं। विनीत ने पत्नी के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'नई जिंदगी और आर्शीवाद, जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है। नमस्ते लिटिल वन, हम आपके स्वागत के लिए तैयार हैं।' बता दें कि विनीत ने 29 नवंबर 2021 को रुचिरा के साथ शादी की थी। पोस्ट किए जाने के बाद से ही इस पोस्ट को हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। फैन्स और फ़ॉलोअर्स ने बधाई और दिल से की गई टिप्पणियों से कमेंट सेक्शन को भर दिया है। ज़ोया अख्तर, राघव जुयाल और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जैसी मशहूर हस्तियों ने भी कमेंट बॉक्स में विनीत और रुचिरा को बधाई दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट में भारतीय निर्देशक और निर्माता जोया अख्तर ने विनीत की पोस्ट पर लाल दिलों वाला कमेंट किया। जबकि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लाल गुब्बारे वाली इमोजी के साथ 'बधाईयां' लिखा। 

विनीत कुमार सिंह का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह हाल ही में सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट में नजर आए थे। इससे पहले विनीत लक्ष्मण उटेकर की फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। सभी जानते हैं कि विनीत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और मुक्काबाज, गैंग्स ऑफ वासेपुर और बॉम्बे टॉकीज जैसी हिट फिल्में दीं। अभिनेता आशीष आर्यन द्वारा निर्देशित फिल्म रोटी कपड़ा और इंटरनेट में नजर आएंगे।

छावा में दिखा दमदार किरदार

बता दें कि विनीत कुमार सिंह ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के बीच पहचान बनाई थी। इसके बाद से विनीत ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और किरदारों को लोगों के बीच पहुंचाया। लेकिन इस साल की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म रही छावा में कविराज का किरदार विनीत सिंह ने प्ले किया था। जिसकी काफी तारीफ हुई थी। पूरी फिल्म में सबसे दमदार सीन्स में विनीत कुमार सिंह के डायलॉग छाए रहे थे। कविराज के किरदार में विनीत ने कमाल का काम किया था। अब विनीत के घऱ में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन