1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉकटेल 2 का नया गाना हुआ रिलीज, मस्ती में डूबीं रश्मिका मंदाना और कृति सैनन, शाहिद ने भी जमाया रंग

कॉकटेल 2 का नया गाना हुआ रिलीज, मस्ती में डूबीं रश्मिका मंदाना और कृति सैनन, शाहिद ने भी जमाया रंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 08, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 02:47 pm IST

कॉकटेल 2 का नया गाना रिलीज हो गया है जिसमें शाहिद के साथ दोनों हीरोइन खूब डांस करते दिख रही हैं। गाने में तीनों की कैमिस्ट्री भी रंग जमा रही है।

Shahid Kapoor- India TV Hindi
शाहिद कपूर Image Source : INSTAGRAM@SHAHIDKAPOOR

डायरेक्टर होमी अडजानिया की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज की तैयारी कर रही है और 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज बुधवार को मेकर्स ने इसका नया गाना 'जब तलक' रिलीज कर दिया है। इस गाने में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अपने डांस से रंग जमा रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है और इसे प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसे होमी अडजानिया ने डायरेक्ट किया है। 

1 घंटे में ही 1 लाख पार हो गए व्यूज

कॉकटले 2 की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और बीते दिनों इसकी घोषणा की गई थी। फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन ने जमकर डांस किया है। यूनिवर्सल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर कॉकटेल 2 का रिलीज हो गया है और महज 1 घंटे में ही इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों फिल्म के सेट की तस्वीरें भी सामने आती रही हैं। अब देखना होगा कि क्या ये तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपना असर छोड़ने में सफल रहती है या नहीं। 

सुपरहिट रहा था पहला पार्ट

बता दें कि डायरेक्टर होमी अडजानिया ने साल 2012 में फिल्म कॉकटेल बनाई थी। इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही वमन इरानी और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम किरादरों में अपनी एक्टिंग का समां बांधा था। कहानी लवट्रांयगल की थी। फिल्म में गौतम कपूर (सैफ अली खान) को विरोनिका (दीपिका पादुकोण) से प्यार है। विरोनिका बोल्ड और बिंदास लड़की है जो अपनी जिंदगी को खुलकर जीती थी। इसके साथ ही इन दोनों की मुलाकात मीरा सेठी (डायना पेंटी) से होती है जो एक एनआरआई से शादी करके विदेश में जाती है। लेकिन उसका पति उसे बीच मंजधार में छोड़ देता है और तीनों की दोस्ती हो जाती है। तीनों की ये दोस्ती अंत में लव ट्रांयगल में फिट हो जाती है और कहानी मजा देने लगता है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। अब देखना होगा कि क्या कॉकटेल 2 भी दर्शकों को अपना दीवाना बना पाती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- 415 एपिसोड्स वाला 36 साल पुराना शो, 8.8 है IMDb रेटिंग, दर्शकों से हर हफ्ते आती थीं लाखों चिट्ठियां

Raaka: खूंखार अवतार में अल्लू अर्जुन ने दी बर्थडे ट्रीट, दीपिका संग जमेगी जोड़ी, सामने आई 'राका' की झलक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन