1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के 57वें बर्थडे पर थियेटर में फिर से रिलीज हुई DDLJ, सारे शो हुए हाउसफुल

शाहरुख खान के 57वें बर्थडे पर थियेटर में फिर से रिलीज हुई DDLJ, सारे शो हुए हाउसफुल

 Published : Nov 02, 2022 09:31 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 09:31 pm IST

शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक बार फिर से थियेटर में रिलीज हुई और शाहरुख के फैंस फिल्म देखने बड़ी संख्या में पहुंचे। सारे शो हाउसफुल हो गए।

शाहरुख खान के 57वें बर्थडे पर थियेटर में फिर से रिलीज हुई DDLJ- India TV Hindi
शाहरुख खान के 57वें बर्थडे पर थियेटर में फिर से रिलीज हुई DDLJ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज 57 साल के हो गए, इस मौके पर शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) फिर से सिनेमाघरों में लगी। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 2 नवंबर को मुंबई, दिल्ली एनसीआर, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़ समेत 18 शहरों के 28 सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

शाहरुख ने इसको लेकर साझा किया, "डीडीएलजे मेरे लिए एक बेहद खास फिल्म रही है। फिल्म के लिए वर्षों से मुझे जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए मैं आभारी हूं। इसे मेरे जन्मदिन पर वापस लाना इसे और खास बनाता है, धन्यवाद!"

20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई, यह फिल्म बेहद सफल रही थी, जो कि आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्म है।

यहां देखिए फैंस का क्रेज-

ये भी पढ़ें - 

शाहरुख खान ने फैंस के बीच मन्नत के बाहर क्लिक की बर्थडे सेल्फी, कही ये बात

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ऐसे की 'मन्नत' पूरी

हर जुबान पर हैं ये पांच वेब सीरीज के डायलॉग, जानिए कौन-कौन कर रहा है ट्रेंड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन