1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 20 साल किसी और की बीवी को अपनी समझकर साथ रहा एक्टर, सच सामने आते ही रह गया हक्का-बक्का, बेटी भी...

20 साल किसी और की बीवी को अपनी समझकर साथ रहा एक्टर, सच सामने आते ही रह गया हक्का-बक्का, बेटी भी...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 07, 2025 05:08 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 10:42 am IST

ये कहानी एक ऐसे एक्टर की है, जिसने चॉकलेटी हीरो बनकर बॉलीवुड में एंट्री ली, फैंस का दिल भी जीता, लेकिन करियर में कुछ खास सफलता नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया। लेकिन, सबसे ज्यादा सुर्खियां इनकी पर्सनल लाइफ ने बटोरी।

Deepak Tijori- India TV Hindi
दीपक तिजोरी। Image Source : INSTAGRAM

फिल्मी कलाकारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी खूब चर्चा में रहती है। इनके फैंस इनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। लेकिन, 90 के दशक के एक अभिनेता की जिंदगी का सच तो बेहद विचित्र निकला। आमिर खान, अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक के साथ काम कर चुके इस एक्टर ने कुछ सालों पहले ही खुलासा किया था कि वह जिस महिला को अपनी पत्नी मानकर उसके साथ 20 साल से ज्यादा समय से रह रहे थे, वह वास्तव में उनकी पत्नी ही नहीं थी। कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके इस अभिनेता के पैरों तल तब जमीन खिसक गई कि जिसे वो अपनी पत्नी मान रहा था, वह तो किसी और की बीवी थी। चलिए आपको इस एक्टर के बारे में बताते हैं।

हीरो का दोस्त-भाई बनकर लूटी वाहवाही

हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर दीपक तिजोरी की। वही दीपक तिजोरी, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कभी किसी हीरो का भाई बनकर सुर्खियां बटोरीं तो कभी दोस्त। दीपक ने 1988 में 'तेरा नाम मेरा नाम' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन असल पहचान मिली महेश भट्ट की 'आशिकी' से, जिसमें दीपक फिल्म के लीड हीरो राहुल रॉय के दोस्त बने थे। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ गुजराती फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपने करियर में 'दिल है कि मानता नहीं', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अंजाम' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में काम किया।

निर्देशन में भी आजमाया हाथ

दीपक ने बतौर साइड एक्टर कई फिल्मों में काम किया और फिर धीरे-धीरे एक्टिंग से दूर होने लगे। उन्होंने 'ऊप्स' से निर्देशन में हाथ आजमाया। लेकिन, दीपक तिजोरी एकाएक तब लाइमलाइट में आ गए, जब उन्होंने अपनी पत्नी शिवानी को तलाक दिया, जो एक साधारण तलाक नहीं था। दीपक तिजोरी ने खुद ही अपनी जिंदगी के एक ऐसे राज से पर्दा उठाया था, जिसने हर किसी को चौंका दिया। ये किस्सा उनकी पत्नी शिवानी तोमर से जुड़ा था।

दीपक तिजोरी ने शिवानी तोमर से की थी शादी

दीपक ने फैशन डिजाइनर शिवानी तोमर से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी समारा भी हैं। लेकिन, दीपक और शिवानी की मैरिड लाइफ काफी अस्त-व्यस्त रही। सालों बाद दीपक को शिवानी से जुड़ा एक ऐसा सच पता चला, जिसके बारे में जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में ऐसी खबरें आईं कि शिवानी ने दीपक को घर से निकाल दिया है। शिवानी का मानना था कि दीपक का दूसरी औरतों से अफेयर चल रहा है। हालांकि, दीपक ने भी शिवानी के खिलाफ कार्रवाई के लिए काउंसलर हायर किया और तभी उन्हें पता चला कि शिवानी तो कानूनी रूप से उनकी पत्नी हैं ही नहीं।

बेटी का एक्टिंग डेब्यू

दीपक को इस दौरान पता चला कि शिवानी ने अब तक अपने पहले पति को तलाक नहीं दिया था, ऐसे में दीपक जिसे अपनी पत्नी मानकर 20 साल से साथ रह रहे थे, उसका अपने पहले पति से तलाक हुआ ही नहीं था। शिवानी ने बिना तलाक ही दीपक से शादी कर ली थी। इसके बाद ये मामला काफी बढ़ गया और काफी सुर्खियों में रहा। दीपक तिजोरी की बेटी समारा की बात करें तो स्टारकिड भी अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं। समारा ने 2022 में 'मासूम' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, जिसमें बोमन ईरानी, उपासना सिंह जैसे सितारे नजर आए थे। समारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी मां शिवानी के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन