1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ठीक है बहुत हो गया अब...!' खिलखिलाकर हंसते हुए दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिया हेटर्स को करारा जवाब

'ठीक है बहुत हो गया अब...!' खिलखिलाकर हंसते हुए दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिया हेटर्स को करारा जवाब

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 19, 2024 08:07 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 08:07 pm IST

दीपिका पादुकोण ने हाल में ही आधिकारिक बेबी बंप वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खुश लग रही हैं। मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है। ये तस्वीरें आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण। Image Source : INSTAGRAM

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 AD' का प्री-रिलीज इवेंट आज यानी बुधवार की शाम को मुंबई में आयोजित किया गया है। इवेंट से पहले दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बकवास कर रहे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दीपिका पादुकोण की तस्वीरें आते ही छा गई हैं और झट से वायरल होने लगी हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस खिलखिलाकर हंसते हुए अपने मां बनने की खुशी जाहिर कर रही हैं। 

दीपिका के लुक ने फैंस को किया उत्साहित

दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी खूबसूरत प्रेग्नेंसी ग्लो और स्टाइलिश मैटरनिटी आउटफिट्स के लिए चर्चा में रही हैं। वह प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों फ्रंट पर प्रेग्नेंसी के बाद भी काम करने में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत स्लिट वाली ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस का लुकॉ। आधिकारिक बेबी बंप वाली तस्वीर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और अब ये सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया है। एक्ट्रेस की पहली तस्वीर खिलखिलाकर हंसते हुए चेहरे की है। इसके बाद दूसरी तस्वीर धुंधले बेबी बंप की हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वो अपने बेबी बंप पर हाथ रखकर हंसती दिख रही हैं। तीनों ही तस्वीरें मोनोक्रोम हैं। अभिनेत्री ने हाई हील्स और ज्वैलरी के साथ इस लुक को पूरा किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ठीक है बहुत हो गया... अब मुझे भूख लगी है!'

यहां देखें तस्वीरें

दीपिका को लेकर ऐसा था लोगों का रिएक्शन

बता दें, कुछ घंटे पहले दीपिका को एक आरामदायक ग्रे स्वेटसूट में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते हुए देखा गया। ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री वहां पहुंचने के बाद बैकस्टेज तैयार हो गई थी। हालांकि उन्होंने तस्वीर पर कोई कैप्शन नहीं दिया या यह नहीं बताया कि वह कहां थीं, लेकिन उम्मीद है कि वह आज 'कल्कि 2898 एडी' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होंगी। याद दिला दें, जब से दीपिका प्रेग्नेंट हुईं उन्हें हेटर्स का भी सामना करना पड़ रहा है। उनके फैंस के बीच ही हेटर्स भी अटपटे कमेंट्स कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना था एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं है। वहीं कई लोगों ने तो उनके बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो को भी नकली बता दिया था। फिलहाल अब इन सभी लोगों को दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों से करारा जवाब मिल गया होगा। फिलहाल इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस उत्साहित हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही कामना कर रहे हैं कि उनका हेल्दी हो। 

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी के साथ 'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'सिंघम अगेन' भी है, जिसमें वो पति रणवीर सिंह के साथ एक दबंग पुलिसवाली के रोल में दिखेंगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन