1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिजाब में दीपिका पादुकोण तो लंबी दाढ़ी में जंचे रणवीर सिंह, अबू धाबी के वीडियो में दिखा कपल का नया अवतार

हिजाब में दीपिका पादुकोण तो लंबी दाढ़ी में जंचे रणवीर सिंह, अबू धाबी के वीडियो में दिखा कपल का नया अवतार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 07, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 03:55 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब अपने नए अवतार को लेकर चर्चा में हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने अबू धाबी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री और नए लुक ने फैंस के दिल जीत लिए हैं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण। Image Source : INSTAGRAM/@DEEPIKAPADUKONE

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से अपनी 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड को लेकर सुर्खियों में छाई थीं। बॉलीवुड में भी दीपिका की ये डिमांड डिबेट का मुद्दा बन चुका है। जहां कुछ इसे लेकर उनके समर्थन में दिखाई दिए तो वहीं अपनी इस मांग के चलते उन्हें दो बड़ी फिल्मों से हाथ भी धोना पड़ा। लेकिन, अब अभिनेत्री अपने नए-नवेले लुक से फैंस के दिल जीत रही हैं और उनके साथ-साथ उनके पति यानी अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपने दाढ़ी वाले लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। बी-टाउन के सबसे चहेते कपल्स में से एक रणवीर-दीपिका अपने अबू-धाबी वाले वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

दीपिका-रणवीर के लुक पर आया फैंस का दिल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने नए विज्ञापन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अबू धाबी की खूबसूरत लोकेशन्स का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों अबू धाबी के शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में भी नजर आते हैं, जहां दीपिका पादुकोण अबाया और हिजाब में नजर आईं तो वहीं रणवीर सिंह के लंबी दाढ़ी वाले लुक ने फैंस को इंप्रेस किया। दीपिका का ये ट्रेडिशनल लुक देख फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

दीपिका-रणवीर का नया वीडियो चर्चा में

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा - 'मेरा सुकून'। सिंघम अगेन के बाद अब ये पहला मौका है जब दोनों साथ स्क्रीन पर नजर आए हैं और माता-पिता बनने के बाद ये दोनों का साथ में पहला प्रोफेशनल प्रोजेक्ट है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में रणवीर और दीपिका अबू धाबी के ट्रेडिशन्स के बारे में जानते और दर्शकों को बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत एक म्यूजियम से होती है और इसके बाद फैंस को अबू धाबी के अलग-अलग लोकेशन की झलक दिखाई जाती है।

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

रणवीर-दीपिका के वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'दीपिका हिजाब में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'इस खूबसूरत हिजाब ने दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। वह वाकई बेहद खूबसूरत लग रही हैं।' एक और यूजर लिखता है- 'दीपिका को ऐसे अवतार में देखने की कल्पना भी नहीं की थी, बेहद खूबसूरत।' ऐसे ही यूजर कमेंट करते हुए दीपिका के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

दीपिका-रणवीर के रीसेंट प्रोजेक्ट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रणवीर सिंह अब 'धुरंधर' में नजर आने वाले हैं, जो इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं दीपिका, शाहरुख खान के साथ 'किंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास प्रभास स्टारर स्पिरिट और कल्कि का सीक्वल भी था और अब इन दोनों ही फिल्मों से दीपिका बाहर हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः दोबारा प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह, 41 की उम्र में फिर बनने वाली हैं मम्मी, पति हर्ष संग शेयर की गुड न्यूज

इंडियन आइडल जीतकर रातोंरात स्टार बना सिंगर, शोहरत के बाद आया गुमनामी का दौर, लाश बनने तक को हुआ तैयार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन