1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या Shah Rukh Khan की मां बनी हैं Deepika Padukone? लोगों ने डीकोड की 'जवान' की कहानी

क्या Shah Rukh Khan की मां बनी हैं Deepika Padukone? लोगों ने डीकोड की 'जवान' की कहानी

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 11, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 11, 2023 06:00 am IST

शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर बवाल मच गया है। ट्विटर यूजर्स गेस करने में लग गए हैं कि फिल्म की कहानी क्या होने वाली है। इसके साथ ही कई लोग ये भी गेस कर रहे हैं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का किरादर कैसा होने वाला है।

Jawan, shah rukh khan, deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान। Image Source : SCREEN GRAB

शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस में फिल्म की कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। कई फैंस ट्विटर पर फिल्म को लेकर चर्चा शुरू कर दिए हैं। वहीं कई फैंस ने फिल्म की कहानी भी डीकोड करनी शुरू कर दी है। कुछ फैंस दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर भी कयास लगा रहे हैं। ट्विटर डिस्कशन में तो ये भी साफ हो गया कि आखिर दीपिका पादुकोण का किरदार कैसा होने वाला है। 

फैंस गेस कर रहे 'जवान की कहानी'

ट्रेलर देखने के बाद फैंस दीपिका पादुकोण के किरादर के बारे में चर्चा शुरू कर दिए हैं। कई ट्विटर यूजर्स का कहना है कि दीपिका पादुकोण फिल्म में शाहरुख खान की मां बनी नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही लोगों ने फिल्म की स्टोरी लाइन भी तैयार कर दी। वैसे दीपिका पादुकोण फिल्म में छोटे से रोल में स्पेशल अपीयरेंस करते नजर आएंगी। ट्रेलर में वो लाल साड़ी पहने दिख रही हैं। तेज बारिश के बीच वो किसी को अखाड़े में पटखनी देती दिखती हैं। 

क्या फैंस का कहना
अगर फैंस की थ्योरी पर नजर डाले तो दिपिका पादुकोण शाहरुख खान की मां बनी नजर आएंगी। एक फैन ने लिखा, 'मैं जवान की कहानी के बारे में क्या सोच रही हूं वो साझा करती हूं। दीपिका शाहरुख की मां हैं, जिनके ऊपर विजय के किरदार ने गलत आरोप लगाया है, जिसकी वजह से वो जेल चली गई हैं। वो शाहरुख को जेल में जन्म देती हैं और मर जाती हैं। शाहरुख जेल में महिलाओं के साथ बड़ा होते हैं और काफी क्यूट होता हैं और इसी बीच उन्हें उनकी मां से जुड़ा सच पता चल जाता है और इसके बाद वो खतरनाक बन जाते हैं।'

क्या सच में दीपिका बनी हैं मां?
एक और ट्विटर यूजर ने दीपिका की तस्वीरें साझा कर के लिखा, 'तो दिपिका शाहरुख खान को जेल में जन्म देने वाली हैं। वो फिल्म में कोई आम हीरोइन नहीं हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'दीपिका शाहरुख खान की मां हो सकती हैं, क्योंकि उनका कैमियो है और नैनतारा लीड रोल में होंगी' इसके बाद एक और यूजर ने लिखा,'मेरे ख्याल में आया कि वो जेल में मर जाती हैं, बच्चे को जन्म देने के बाद पर बच्चे को हाथ में उठाए हुए भी दीपिका पादुकोण का ही हाथ नजर आ रहा है?'

एक फैन को आया गुस्सा
वहीं एक शख्स तो खफा हो गया और कहा कि क्या दीपिका का 57 साल के शाहरुख खान की मां बनना ठीक है। साथ ही कहा कि अगर दीपिका शाहरुख खान की मां बन रही हैं तो मैं प्रोटेस्ट करने वाला हूं। वैसे दीपिका के किरदार पर न तो मेकर्स ने कुछ कहा है और न ही एक्ट्रेस ने इस बारे में खुद कुछ बताया है। सिर्फ इतना ही सामने आया है कि फिल्म में लो कैमियो करते दिखने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ के बेबी बॉय का हुआ ग्रैंड वेलकम, पति शोएब ने बेटे के नाम को लेकर दी खास अपडेट

'गदर 2' की सकीना का कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार, लटके-झटके देख फैंस हुए क्रेजी!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन