1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की बेटी और रणबीर कपूर की लाडली राहा में है एक बात कॉमन, पैदा होते ही स्टार बनीं ये बच्चियां

दीपिका पादुकोण की बेटी और रणबीर कपूर की लाडली राहा में है एक बात कॉमन, पैदा होते ही स्टार बनीं ये बच्चियां

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 09, 2024 06:15 am IST,  Updated : Oct 09, 2024 06:15 am IST

दीपिका पादुकोण एक महीने पहले ही मां बनीं हैं और अब राहा कपूर की तरह ही उनकी बेटी की भी चर्चा होने लगी है। अगर हम कहें कि दीपिका पादुकोण की बेटी और राहा कपूर में एक बात कॉमन है तो आपको हौरानी होगी, लेकिन ये सच है।

Deepika Rabir kapoor- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण, राहा और रणबीर कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक महीने पहले ही मम्मी-पापा बने हैं। पिता बनने के बाद कई कार्यक्रमों में रणवीर सिंह नजर आए, लेकिन दीपिका पादुकोण अभी तक किसी शो में शामिल नहीं हुई हैं। वो अपनी बेबी गर्ल को पूरा वक्त दे रही हैं। 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च पर फैंस को उम्मीद थी कि दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंचें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार भी रणवीर सिंह अकेले ही पहुंचे। कार्यक्रम में रणवीर दीपिका की कमी को उनकी बातों से पूरी किया और बताया कि वो बेबी की देखभाल में व्यस्त हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहां कि अभी दीपिका बेबी ख्याल रख रही हैं और रात में मेरी ड्यूटी है, इसलिए मैं हाजिर हूं। इससे साफ है कि दोनों मिलकर बेबी गर्ल का ख्याल रख रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान दीपिका उनकी बेटी के साथ गर्भवती थीं। उन्होंने 'सिंघम अगेन' को बेटी की डेब्यू फिल्म कहा है। 

आखिर क्या है कॉमन

रणवीर ने आगे अपनी और दीपिका की बेटी को ‘बेबी सिम्बा’ कहा, जो रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में उनके किरदार का छोटा वर्जन है। दुनिया में आने से पहले ही रणवीर और दीपिका की बेटी ने तकनीकी रूप से मनोरंजन उद्योग में अपनी शुरुआत कर दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे तो बता दें कि दीपिका जब शूटिंग कर रही थीं तो बेबी पेट में ही थी, ऐसे में पापा इसे ही बेबी गर्ल का डेब्यू करार दे रहे हैं। वैसे ऐसा करने वाली वो पहले स्टार किड नहीं हैं। इससे पहले भी एक स्टारकिड मम्मी की कोख में ही डेब्यू कर चुकी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' (2023) की शूटिंग के दौरान बेटी राहा कपूर के साथ गर्भवती थीं। एक्शन थ्रिलर की शूटिंग के दौरान वह घर से दूर थीं, तभी उन्हें राहा की पहली किक महसूस हुई। आलिया ने अपने अभिनेता पति रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया। साथ ही आलिया ने भी रणबीर कपूर की तरह ही कहा था कि उनकी बेटी राहा भी फिल्म का हिस्सा थीं। 

इन फिल्मों में नजर आएंगे सितारे

दीपिका और आलिया दोनों ही शूटिंग के दौरान गर्भवती थीं, जिसका मतलब है कि उनकी बेटियां जन्म से पहले ही सुपरस्टार माताओं की तरह स्टार बन गईं। यह सुनने में कितना अलग और मजेदार लगता है, जहां दीपिका और रणवीर नए पेरेंट्स के रूप में अपना एक महीना ही पूरा किए हैं, वहीं रणबीर और आलिया इस साल नवंबर में अपनी बेटी राहा का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इसके अलावा वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 'सिंघम अगेन' में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट की 'जिगरा' रिलीज के लिए तैयार है। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भी फिर एक साथ संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसमें विक्की कौशल भी हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन