1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pathaan Break 5 Records: शाहरुख खान ने अपने नाम किए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड के हैं असली 'बादशाह'

Pathaan Break 5 Records: शाहरुख खान ने अपने नाम किए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड के हैं असली 'बादशाह'

 Published : Jan 27, 2023 08:01 am IST,  Updated : Jan 27, 2023 08:06 am IST

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'Pathaan' दीपिका पादुकोण के करियर की पहली फिल्म है, जिसने ओपनिंग डे पर इतनी कमाई की है, इसके साथ ही जॉन अब्राहम के करियर की भी पहली हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है।

pathaan- India TV Hindi
pathaan record Image Source : TWITTER

Shah Rukh Khan ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो ही बॉलीवुड के असली 'बादशाह' हैं। 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर 'Pathaan' की कमाई की जो आंधी आई है उसके आगे बाकी सभी फिल्में कहीं ठहर नहीं रही हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनकी फिल्म को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला है जिसके बाद से अब सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की तारीफ हो रही है। शाहरुख खान की 'पठान' ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड किए हैं आइए जानते हैं इनके बारे में।

यह भी पढ़ें: Rajini kanth के करीबी का हुआ निधन, गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज था नाम

शाहरुख खान की पहली सबसे ज्यादा कमाई की फिल्म

Shah Rukh Khan का फिल्मी करियर बहुत लंबा है और उन्हें बॉलीवुड का किंग ऐसे ही नहीं कहा जाता। अब तक के करियर में शाहरुख खान ने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन पहले दिन की कमाई के साथ 'पठान' शाहरुख खान की पहली हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है।

'पठान' स्क्रीन्स

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के मेकर्स ने इसे 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। जिसमें हिंदी में 5000 स्क्रीन और तमिल, तेलुगु भाषा में 450 स्क्रीन शामिल हैं। इसके साथ ही ये फिल्म भारत में अब तक सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है।

Aamir Khan: शाहरुख खान की 'पठान' में दिखीं आमिर की करीबी, क्या आपने पहचाना?

सिद्धार्थ आनंद की सुपरहिट फिल्म

'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'सलाम नमस्ते', 'ता रा रम पम', 'बचना ए हसीनो', 'अनजाना अनजानी', 'बैंग बैंग', 'वॉर' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। यूं तो सिद्धार्थ आनंद की ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं लेकिन 'पठान' पहले दिन की कमाई से ही सुपरहिट का टैग अपने नाम कर चुकी है।

Shah Rukh Khan से 'मन्‍नत' मिलने पहुंचे Abdu Rozik, कहा- मैं हूं SRK का फैन

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

'पठान' ऐसी पहली हिंदी फिल्म है जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है। अब देखना होगा कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में ये रिकॉर्ड तोड़ पाती हैं या नहीं।

ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड

25 जनवरी को छुट्टी नहीं थी फिर भी 'पठान' ने अपने ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म के मेकर्स ने इसे 26 जनवरी को देखते हुए रिलीज किया लेकिन फिल्म ने 25 को ही बॉक्स ऑफिस हिला दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन