1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को बताई बच्चों की ये खास बात, बेटी दुआ से है कनेक्शन

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को बताई बच्चों की ये खास बात, बेटी दुआ से है कनेक्शन

 Published : Nov 02, 2024 09:48 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 09:48 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुरुवार को अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की और साथ ही उन्होंने नाम भी बताया दिया। दुआ पादुकोण सिंह की पहली झलक दिखाने के बाद एक्ट्रेस ने बच्चों से जुड़ा एक बहुत ही प्यारा और क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी पहली संतान का इस दुनिया में स्वागत किया और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी फैंस संग शेयर की। बी-टाउन के पावर कपल दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी के जन्म के डेढ़ महीने के बाद नाम भी रिवील कर दिया है। इन दिनों एक्ट्रस का पूरा ध्यान अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह पर है। दीपिका इस वक्त मदरहुड के सबसे प्यारे पलों को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि मां बनने के बाद बच्चों की कौन सी बातें माता-पिता के लिए बहुत खास होती है जो उन्हें एहसास दिलाती है कि उनके बच्चे के साथ उनका कनेक्शन कैसा बनता है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया क्यूट वीडियो

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो के जरिए दीपिका ने नई मम्मियों की फीलिंग्स की ओर भी इशारा किया है। दीपिका ने अपने पोस्ट के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि नए बच्चों को पालने के दौरान पेरेंट्स और बच्चे के बीच बॉन्ड कैसे स्ट्रांग बनता है। साथ ही बच्चों की कौन सी खास बाते एक मां के दिल को छू लेती है। वीडियो में वह बच्चों की प्यारी-प्यारी चीजें दिखा रही हैं जो किसी का भी दिल पिघला दे।

Deepika Padukone
Image Source : INSTAGRAMदीपिका पादुकोण ने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया ये वीडियो

दीपिका-रणवीर का दिल जीत लेती है बेटी की ये बातें

इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने प्रशंसकों को हिंट दिया और बताया कि जब उनकी बेटी दुआ रणवीर और उनके सामने ये क्यू' सी चीजें करती है तो वह उसे एक टक देखते रह जाते हैं। साथ ही इस पोस्ट पर अपने पति रणवीर सिंह को टैग कर उन्होंने अपनी न्यूबॉर्न बेबी की खास बातों की ओर इशारा किया जो उनका दिल जीत लेती है।

दीपिका-रणवीर की बेटी का नाम

1 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी के नन्हे पैरों की एक तस्वीर शेयर कर अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। कपल ने माता-पिता के नाम को जोड़कर बेबी के नाम रखने के ट्रेंड को तोड़कर अपनी बच्ची का नाम 'दुआ पादुकोण सिंह' रखा, जिसका मतलब प्रार्थना है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'दुआ... क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का फल है। हमारा दिल प्यार से पूरी तरह भर गया है। दीपिका और रणवीर।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन