1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Delhi Murder Case: साहिल खान के जैसे कसाब ने भी बांधा था हाथ में कलावा, फिल्ममेकर ने उठाए बड़े सवाल

Delhi Murder Case: साहिल खान के जैसे कसाब ने भी बांधा था हाथ में कलावा, फिल्ममेकर ने उठाए बड़े सवाल

 Published : May 30, 2023 04:19 pm IST,  Updated : May 30, 2023 04:20 pm IST

दिल्ली में हुई दर्दनाक घटना के बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित ने साहिल की गिरफ्तारी की फोटो शेयर कर कई सवाल उठाए हैं।

twitter- India TV Hindi
Delhi Murder Case Image Source : TWITTER

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से दर्दनाक घटना हुई है। बता दें शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने एक 16 साल की लड़की साक्षी को 21 बार चाकू मारकर और पत्थर से वार कर मार डाला। वहीं, आरोपित की पहचान मोहम्मद सरफराज के बेटे मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है। जिस पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। वहीं साहिल खान ने हाथ में कलावा बांध रखा था। साथ ही गले में वहीं रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है। 

कसाब ने भी पहना था कलावा

इसी बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने साहिल खान के ऊपर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने उनके कलावा बांधने पर कई प्रश्न खड़े किए है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुंबई आतंकी हमलों में गिरफ्तार हुए अजमल कसाब से की भी अपने हाथों में कलावा बंधा हुआ था। वहीं साहिल ने बताया कि उसके हाथ में जो कलावा था, वो उसने एक पीर बाबा के कहने पर पहना था। वहीं रुद्राक्ष की माला पहनने पर साहिल ने बताया कि वो हरिद्वार गया था। वहां से उसने यह खरीदकर पहनी थी।

The Kapil Sharma Show: अर्चना पूरन सिंह ने की इस क्रिकेटर के साथ छेड़खानी! कपिल शर्मा ने उड़ाई Sara Ali Khan की खिल्ली

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: 20 साल के लीप के बाद ये होंगे शो के लीड एक्टर! हुआ बड़ा खुलासा

अपराधी को पुलिस बिना हथकड़ी के क्यों पकड़ी

साहिल खान की फोटो पोस्ट करते हुए  फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा इस तरह के अपराधी को पुलिस बिना हथकड़ी के कैसे गिरफ्तार कर सकती हैं। अन्य पुलिस अधिकारी कहां हैं? क्या उसे हथकड़ी लगाकर पुलिस वाहन में नहीं रखा जाना चाहिए। यह सरासर बेरहमी है। साथ ही उन्होंने बताया कि साहिल और कसाब के बीच कलावा कॉमन है। रात भर चली पूछताछ के बाद भी साहिल पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहा था। साथ ही साहिल ने बताया कि उसे साक्षी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। कलावा बांधने और रुद्राक्ष की माला पहनने पर साहिल पुलिस को काफी गोल-मोल जवाब देता रहा। साहिल ने यह भी बताया था कि साक्षी उससे रिश्ता खत्म कर अपने पुराने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन