1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ से आ रही 'स्पॉटलाइट', एक्शन-थ्रिलर और रोमांस का मिलेगा तगड़ा डोज, धांसू लुक में दिखे देवदत्त रॉय

साउथ से आ रही 'स्पॉटलाइट', एक्शन-थ्रिलर और रोमांस का मिलेगा तगड़ा डोज, धांसू लुक में दिखे देवदत्त रॉय

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 14, 2026 06:29 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 06:29 pm IST

साउथ फिल्में अपने रिच कंटेंट से दर्शकों की फेवरेट बन चुकी हैं। जबरदस्त एक्शन सीन्स, ढेरों इमोशन्स और नए सब्जेक्ट के चलते साउथ फिल्मों को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है और जल्दी ही सिनेमाघरों में एक और फिल्म धूम मचाने को तैयार है, जिसमें एक्शन से लेकर रोमांस तक का तड़का देखने को मिलेगा।

devadutta roy- India TV Hindi
एक्शन अवतार में नजर आएंगे देवदत्त रॉय। Image Source : INSTAGRAM/@DEVADUTTA_ROY

फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही सिनेमाघरों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इन दिनों बड़े पर्दे पर साउथ की फिल्मों की धूम देखने को मिल रही है। पहले तो प्रभास की 'द राजा साब' ने धमाकेदार ओपनिंग से सबको हैरान कर दिया और फिर चिरंजीवी की 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारू' ने जबरदस्त एंट्री से सबके छक्के छुड़ा दिए। वहीं ओटीटी पर भी कई साउथ फिल्मों का ही बोलबाला है। इस बीच बड़े पर्दे पर एक और धांसू फिल्म दस्तक देने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं देवदत्त रॉय स्टारर नई साउथ फिल्म 'स्पॉटलाइट' की, जिसके साथ अभिनेता बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार है। कुछ महीनों पहले ही इस फिल्म का ऐलान हुआ था, जिसमें देवदत्त रॉय एकदम अलग और धांसू अवतार में नजर आने वाले हैं।

एक्शन-थ्रिलर और रोमांस की नहीं होगी कमी

साउथ में कई एक्शन-थ्रिलर फिल्मों ने अपना दबदबा दिखाया है, इसी फेहरिस्त में अब 'स्पॉटलाइट' का नाम भी शुमार होने वाला है। देवदत्त रॉय स्टारर इस फिल्म में एक्शन-थ्रिलर के साथ-साथ रोमांस का भी जबरदस्त तड़का मिलने वाला है। ये एक तमिल फिल्म है, जिसकी शूटिंग चेन्नई में पूरी हुई है और इसका सब्जेक्ट भी काफी अलग होने वाला है। फिल्म में अभिनेता देवदत्त रॉय भी बेहद अलग अवतार में नजर आे वाले हैं। इस फिल्म में देवदत्त रॉय एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग भी ली है और अपने फिजीक पर भी काफी काम किया है, जिसे लेकर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

कब रिलीज होगी स्पॉटलाइट

फिल्म की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये इसी साल यानी 2026 में ही ये एक्शन पैक्ड फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें, इस तमिल फिल्म के बाद देवदत्त रॉय जल्द ही दूसरे प्रोजेक्ट "सफर 2" का काम शुरू करेंगे, जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से अभिनेता लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स की ओर से इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ेंः Makar Sankranti 2026: लो बॉलीवुड में भी मन गई मकर संक्रांति, सुपरस्टार की पत्नी ने लोगों को बांटे गिफ्ट

बॉलीवुड की गुमनाम आइटम क्वीन, जिसका 'शोले' के 'गब्बर' पर आया दिल, 27 साल से लाइमलाइट से दूर कर रही हैं ये काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन