1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dharmendra ने हेमा मालिनी के लिए लिखा अजीब पोस्ट, बोले- काश मैं तुम्हें पर्सनली बता पाता, लेकिन...!

Dharmendra ने हेमा मालिनी के लिए लिखा अजीब पोस्ट, बोले- काश मैं तुम्हें पर्सनली बता पाता, लेकिन...!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 29, 2023 10:12 am IST,  Updated : Jun 29, 2023 10:12 am IST

सनी देओल के पापा धर्मेंद्र पोते की शादी के बाद से ही अपसेट हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर दुख भरे पोस्ट कर रहे हैं। एक बार फिर एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों आहाना-ईशा के नाम एक पोस्ट साझा किया है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

Dharmendra, Esha deol, hema malini- India TV Hindi
धर्मेंद्र, ईशा देओल और हेमा मालिनी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो फैंस से अपनी लाइफ की हर अपडेट साझा करते हैं। यही नहीं एक्टर अपने चाहने वालों पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल में ही एक्टर अपने पोते करण देओल की शादी से फ्री हुए हैं, लेकिन उनका वर्क शेड्यूल काफी टाइट हो गया है। उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक्टर लगातार सोशल मीडिया पर अजीब पोस्ट कर रहे हैं। एक बार फिर एक्टर ने एक ऐसा पोस्ट किया जो सबता ध्यान खींच रहा है। ये पोस्ट उन्होंने पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के नाम लिखा है।

एक्टर हेमा मालिनी से कहना चाहते हैं एक बात

सामने आए पोस्ट को देखने के बाद फैंस परेशान हो रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट में  हेल्थ और बीमारी की बात की है। उन्होंने बेटी ईशा देओल के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसमें वो अपने दिल की बात बयां करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके दिल की बात वो पूरी नहीं कह सके हैं। इस आधी-अधूरी बात से ही लोग अब अटकलें लगाने लगे हैं। लोग एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट कर के लगातार ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। 

धर्मेंद्र ने किया अजीब पोस्ट
धर्मेंद्र ने अपने हालिया पोस्ट में लिखा, 'ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे...तख्तानी और वोहरा परिवारों को मैं प्यार करता हूं और दिल से आप सभी का सम्मान करता हूं...उम्र और बीमारी मुझ पर हावी हो रही हैं। मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात कर सकता था, लेकिन...' ऐसे में ये सोचने वाली बात है कि कौन सी ऐसी बात है जो धर्मेंद्र अपने परिवार से कहना चाहते हैं, लेकिन कह नहीं सके। उनका ये इस्टाग्राम पोस्ट झट से वायरल हो गया। 

पहले भी कर चुके हैं अजीब पोस्ट
बता दें, एक्टर ने पहले भी इस तरह के दो पोस्ट किए थे, जिसके बाद फैंस परेशान हो गए थे। वो लगातार पूछ रहे थे कि मरने-जीने की बात करने की वजह क्या। दरअसल एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा था,  'साथ जो सांस थी, जाने कियों उस साथ ने अचानक हाथ छोड़ दिया हाहा।' इसके ठीक बाद उन्होंने एक और इमोशनल करने वाला पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'फसलों का अहसास तब हुआ... जब मैंने कहा "ठीक हूं" और उसने मान लिया। …रूह से लिखा प्रवीण का…मैंने हमेशा रूह से पढ़ा।' 

ये भी पढ़ें: क्या बेटे-बहू के हनीमून पर साथ गए हैं सनी देओल? तस्वीरें बनीं गवाह

चंद घंटों में खत्म होगा इंतजार, 'गदर 2' के मेकर्स फैंस को देंगे बंपर सरप्राइज!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन