1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चंद घंटों में खत्म होगा इंतजार, Garar 2 के मेकर्स फैंस को देंगे बंपर सरप्राइज!

चंद घंटों में खत्म होगा इंतजार, Garar 2 के मेकर्स फैंस को देंगे बंपर सरप्राइज!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 29, 2023 08:02 am IST,  Updated : Jun 29, 2023 08:02 am IST

'गदर 2' के मेकर्स और सनी देओल अपने फैंस के लिए आज बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। वो अपने धमाकेदार अंदाज से लोगों का फिर से एक बार दिल जीतने के लिए तैयार हैं। बता दें, आज फिल्म का पहला गाना रिलीज होगा।

Sunny Deol, Ameesha Patel, gadar 2- India TV Hindi
सनी देओल और अमीषा पटेल। Image Source : INSTAGRAM

'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। 'गदर' री-रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। हाल ही में तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' के टीजर में नजर आई। अब 'गदर 2' के मेकर्स फैंस को एक और सरप्राइज देने वाले हैं। इसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है, सिर्फ कुछ ही घंटों बाद फिल्म का पहला गाना रिलीज होने वाला है, जो कि फैंस के दिलों की धड़कन को और तेज कर देगा। इसे सुनने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की बेकरारी और बढ़ जाएगी।  

रिलीज हो रहा फिल्म का पहला गाना

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर ऐलान किया कि फिल्म का नया गाना 'उड़ जा काले कावा' रिलीज होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने गाने की एक छोटी सी झलक भी फैंस को दिखाई है। इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में सनी झूले पर बैठकर गाना गुनगुना रहे हैं और अमीषा पटेल उनको बड़े गौर से सन रही हैं। दोनों का अंदाज कमाल का लग रहा है। वैसे ये गाना पुराने वाले 'उड़ जा काले कावा' का रीमेक है। 

दिखेगी कमाल की केमिस्ट्री
गाने के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'उस प्रेम कहानी के लिए तैयार हो जाइए जो समय से परे है! उड़ जा काले कावा गाना कल रिलीज होगा। गदर 2 इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में आ रही है।' माना जा रहा है कि एक बार फिर इस गाने में सनी देओल और अमीशा पटेल की रोमांटिक जोड़ी अपना कमाल दिखानी वाली है। 

11 अगस्त को रिलीज होगी 'गदर 2' 
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी अपनी आगामी फिल्म के प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर देश की राजधानी दिल्ली और जयपुर पहुंचे थे। फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह नई फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। इस फिल्म में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही सनी और अमीशा की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। 

'गदर' फिल्म की कहानी 
'गदर' की बात करें तो यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे और हिंदुस्तान की आजादी से समय की कहानी है। जिसमें दो अलग-अलग धर्म के पति-पत्नी तारा सिंह और सकीना बंटवारे में जुदा हो जाते हैं। जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को लेकर पाकिस्तान अपनी पत्नी को लेने जाता है और मोहब्बत की ताकत से पूरे पाकिस्तान को हिला डालता है। फिल्म मेकर्स ने 'गदर 2' की रिलीज से पहले फैंस को 'गदर' दिखाकर ये पूरी कहानी दोबारा याद दिला दी है, ताकि वो आगे की कहानी से रिलेट कर सकें।  

ये भी पढ़ें: क्या बेटे-बहू के हनीमून पर साथ गए हैं सनी देओल? तस्वीरें बनीं गवाह

Eid 2023: अपनी ईद को इन बॉलीवुड गानों से बनाए और भी खास

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन