1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhurandhar 2 से भिड़ेगी KGF स्टार यश की फिल्म, इस दिन रिलीज होगी Toxic, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश

Dhurandhar 2 से भिड़ेगी KGF स्टार यश की फिल्म, इस दिन रिलीज होगी Toxic, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 09, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Dec 09, 2025 02:59 pm IST

'धुरंधर' की रिलीज के बाद ही 'धुरंधर 2' की भी रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म उसी दिन रिलीज हो रही है, जब केजीएफ स्टार यश की फिल्म पर्दे पर होगी। दोनों के बीत बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।

toxic dhurandhar- India TV Hindi
टॉक्सिक और धुरंधर। Image Source : PRESS KIT

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 'KGF 2' के तीन साल बाद बड़े पर्दे पर यश की वापसी को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। 100 दिनों की शुरुआत के साथ ही कन्नड़ सुपरस्टार ने फिल्म का एक दमदार और इंटेंस पोस्टर जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। हालांकि यह भी तय है कि टॉक्सिक की रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर होगी, रणवीर सिंह की 'धुरंधर पार्ट 2' उसी दिन रिलीज होगी।

यश ने जारी किया नया पोस्टर

100 दिन का काउंटडाउन शुरू करते हुए यश ने टॉक्सिक का नया पोस्टर शेयर किया। इसमें वह कैमरे की ओर पीठ किए एक बाथटब में बैठे दिख रहे हैं, जिसमें से खून बह रहा है। कैप्शन में लिखा था, 'परियों की कहानी 100 दिनों में सामने आएगी।' पोस्टर पर फिल्म की नई रिलीज डेट 19 मार्च 2026 स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। यह फिल्म पहले दिसंबर 2025 में आने वाली थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया।

'टॉक्सिक' बनाम धुरंधर पार्ट 2

'धुरंधर' भारत की सबसे लंबी फिल्मों में से एक बताई जा रही है, दो हिस्सों में रिलीज़ हो रही है। पहला भाग 5 दिसंबर को आया था, जबकि 'धुरंधर पार्ट 2' अब 19 मार्च 2026, यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में उतरेगी। इसी दिन यश की 'टॉक्सिक' और बॉलीवुड की धमाल 4 भी रिलीज होंगी। 'धुरंधर पार्ट 2' में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार नज़र आएंगे।

'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट

'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कास्ट में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर शामिल हैं। फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और यश की प्रोडक्शन कंपनी Monster Mind Creations कर रही है। इसे 2026 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। 'टॉक्सिक' के अलावा यश जल्द ही रणबीर कपूर की रामायण में रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह उनकी आधिकारिक बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी, जिसको लेकर पहले ही काफी उत्साह है।

ये भी पढ़ें: 90 साल के प्रेम चोपड़ा को हुई दिल की गंभीर बीमारी, बिना ओपन हार्ट सर्जरी के बदले गए खराब वाल्व

बंगला...गाड़ी...पैसा, रहमान डकैत से भी तूफानी है अक्षय खन्ना की लाइफस्टाइल, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन