1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंसी के 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस बनी मां, बाहर निकाली बेटे की आंत, हुई दो सर्जरी, एक किलो का भी नहीं था बच्चा

प्रेग्नेंसी के 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस बनी मां, बाहर निकाली बेटे की आंत, हुई दो सर्जरी, एक किलो का भी नहीं था बच्चा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 03, 2025 09:07 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 09:07 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिसकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल पूछे गए, अब सालों बाद उन्होंने इसके बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेग्नेंसी के 6 महीने बाद ही उन्होंने बेटे को जन्म दे दिया था और उनकी प्रेग्नेंसी काफी कॉम्प्लिकेशन से भरी रही।

Dia mirza- India TV Hindi
दीया मिर्जा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीया मिर्जा की प्रेग्नेंसी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद अचानक ही प्रग्नेंसी के ऐलान के बाद बेटे के जन्म ने लोगों को हैरान किया था। कई लोगों ने अटकलें लगाई कि शायद एक्ट्रेश शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। फिलहाल एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को उस दौर में नजरअंदाज किया और अपने बेटे की हेल्थ पर फोकस किया। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया की उनकी प्रेग्नेंसी में काफी कोम्प्लिकेशन थे और वो 6 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद ही मां बन गई थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने जब 39 साल की उम्र में अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी को जन्म दिया था, जो कि एक आम सी डिलीवरी नहीं थी। एक्ट्रेस के बेटे के जन्म में काफी संघर्ष था और ये कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं है। 

प्रेग्नेंसी के 6 महीने बाद ही दिया बेटे को जन्म

हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में दीया ने वह दर्दनाक लेकिन प्रेरणादायक सफर साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रग्नेंसी से जुड़ी कई गहरी और बारीक बातें लोगों के सामने खोल कर रख दीं और बताया कि उन्होंने कितने मुश्किल वक्त से गुजरते हुए बेटे को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के दौरान दीया को अचानक एक जानलेवा बैक्टीरियल संक्रमण हो गया था। इस संक्रमण की शुरुआत उनकी पांचवें महीने में हुई अपेंडिक्स सर्जरी के बाद हुई थी। छठे महीने के अंत में डॉक्टरों को पता चला कि उनकी प्लेसेंटा से ब्लीडिंग हो रही थी और उनका शरीर धीरे-धीरे सेप्सिस में जा रहा था। यह वह मोड़ था जब जिंदगी और मौत के बीच एक नाजुक डोर ने मां-बेटे दोनों को थाम रखा था।

सिर्फ 810 ग्राम का था बेटा

दीया मिर्जा को इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने डॉक्टर से कहा, 'मेरे बच्चे को बचा लीजिए।' लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा, 'मुझ पर भरोसा कीजिए।' और फिर उनके बेटे अव्यानका जन्म हुआ जो मात्र 810 ग्राम का था और उसे सीधे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। अव्यान की हालत गंभीर थी। जन्म के 36 घंटे बाद ही उसे लाइफ-सेविंग सर्जरी से गुजरना पड़ा क्योंकि उसकी आंत में छेद था। डॉक्टरों ने आंत को शरीर से बाहर निकालकर और स्टोमा लगा दिया, ये एक बेहद नाजुक और जटिल प्रक्रिया थी। दीया को हफ्ते में केवल दो बार अपने बेटे से मिलने की अनुमति थी। वह उसे तब तक छू भी नहीं सकती थीं, जब तक उसका वजन 2.5 किलोग्राम न हो जाए।

खुद करती थीं पूरी देखभाल

जब वह अपने बेटे को पहली बार 20 दिनों के लिए घर लाई तो कोई भी नर्स उसकी देखभाल करने को तैयार नहीं था। सब कुछ दीया ने खुद संभाला, ड्रेसिंग से लेकर देखभाल तक। जब अव्यान का वजन 3.5 किलोग्राम पहुंचा तो दूसरी सर्जरी की गई, जो 3-4 घंटे तक चली और फिर उसका स्टोमा हटा दिया गया। बता दें, दीया मिर्जा ने अपने करीबियों के बीच 15 फरवरी 2021 को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। शादी के डेढ़ महीने बाद ही एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा कीं। उस दौरान वो मालदीव में वेकेशन पर थीं। एक्ट्रेस 14 मई को मां बन गईं। ऐसे में शादी के तीन महीने बाद ही उन्होंने बेबी को जन्म दिया था। 

सौतेली बेटी से भी है अच्छा बॉन्ड

इससे सफर की शुरुआत से पहले अक्टूबर 2014 में उन्होंने अपने लंबे समय के साथी साहिल संघा से शादी की, लेकिन पांच साल बाद अगस्त 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अब एक्ट्रेस एक हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की उनकी सौतेली बेटी के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों साथ में वेकेशन पर भी जाती हैं और कई बार एक साथ लंच और डिनर करते हुए भी एक साथ स्पॉट की जाती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी उन्हें इविल मॉम के रूप में नहीं देखती बल्कि उसके फोन में दीया के नाम नंबर सेव है और वो उसके साथ दोस्ताना संबंध रखती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन