1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायना पेंटी 2022 में हैं काफी बिजी, इन फिल्मों में आएंगी नजर

डायना पेंटी 2022 में हैं काफी बिजी, इन फिल्मों में आएंगी नजर

 Published : Jan 23, 2022 08:43 pm IST,  Updated : Jan 23, 2022 08:43 pm IST

डायना पेंटी ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2005 में की थी। डायना ने अपने अभिनय की शुरुआत 2012 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कॉकटेल से की थी।

डायना पेंटी - India TV Hindi
डायना पेंटी  Image Source : PR

Highlights

  • डायना ने कॉकटेल, हैप्पी भाग जाएगी जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • डायना ने साल 2012 में फिल्म कॉकटेल से डेब्यू किया था।

अभिनेत्री डायना पेंटी के लिए साल 2022 काफी व्यस्त रहने वाला है। एक्ट्रेस के हाथ में चार बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स हैं। जहां वह आगामी फिल्म सैल्यूट में दुलकर सलमान के साथ मलयालम में अपनी शुरुआत कर रही हैं, वहीं उनके पास एक थ्रिलर,  और दो अनटाइटल्ड फिल्में भी हैं। 

अब खबर है कि वह निकट भविष्य में धर्मा प्रोडक्शंस के साथ उनकी अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डायना एक आगामी रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए मशहूर प्रोडक्शन हाउस के साथ बातचीत कर रही हैं। 

अटकलों को और मजबूत करते हुए डायना पेंटी को आज शहर में धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस में देखा गया। कैमरे ने फैशन आइकन को आकर्षक लुक देते हुए क्लिक किया गया। उन्होंने ब्राउन शर्ट और एनिमल प्रिंट हील्स के साथ बेज रंग की पैंट पहनी हुई थी। 

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस घोषणा के लिए उत्सुक हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन