1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महाकुंभ नहीं तो कहां पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा? भक्ति में हुईं लीन, फोटो शेयर करके दिया ये HINT

महाकुंभ नहीं तो कहां पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा? भक्ति में हुईं लीन, फोटो शेयर करके दिया ये HINT

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 22, 2025 07:08 am IST,  Updated : Jan 22, 2025 07:08 am IST

प्रियंका चोपड़ा जोनस हाल ही में हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक नई शुरुआत की बात कही, जिसके बाद नेटिजंस के बीच उनकी इंडियन मूवी में कमबैक के चर्चे शुरू हो गए हैं।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
भक्ति में लीन हुईं प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर पहुंचीं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। ये तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि उन्होंने जीवन का नया अध्याय शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद मांगा। पोस्ट में ग्लोबल स्टार साउथ सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला का आभार व्यक्त करती नजर आ रही हैं। जिसके बाद उनकी इंडियन मूवी में वापसी के चर्चे होने लगे हैं।

हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि प्रियंका ने जिस नए चैप्टर की शुरुआत का जिक्र किया है वह उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ा है। फैंस इसे महेश बाबू और एसएस राजामौली के साथ उनकी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म एसएसएमबी29 से जोड़कर देख रहे हैं। यह फिल्म 2019 प्रियंका चोपड़ा की 'द स्काई इज पिंक' के बाद भारतीय फिल्म में वापसी होगी।

महाकुंभ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा?

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबरें आई थीं कि वह महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं। हाल ही में, प्रियंका ने कल सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने जगह का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन लोग कयास लगाने लगे कि वह महाकुंभ में पहुंच रही हैं। हालांकि, आज प्रियंका ने अपने पोस्ट से साफ कर दिया कि वह हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में क्या लिखा?

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। हम सभी के दिलों में शांति हो और चारों ओर समृद्धि और खुशहाली हो। भगवान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, ओम नमो नारायणाय।' इस पोस्ट में प्रियंका ने राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला को टैग किया है और सुपरस्टार की पत्नी ने इस पर रिएक्शन भी दिया है। उपासना ने कमेंट करते हुए लिखा- 'आपकी नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं। भगवान वेंकटेश्वर आपको भरपूर आशीर्वाद दें।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन