1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या सोनाक्षी सिन्हा ने खाया बीफ बर्गर? वीडियो देख भड़के लोग तो पति जहीर इकबाल को बतानी पड़ी सच्चाई

क्या सोनाक्षी सिन्हा ने खाया बीफ बर्गर? वीडियो देख भड़के लोग तो पति जहीर इकबाल को बतानी पड़ी सच्चाई

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 03, 2025 11:26 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 11:35 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे थे, लेकिन उनके सपोर्ट में उनके पति जहीर चट्टान की तरह खड़े नजर आए।

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल। Image Source : INSTAGRAM

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बी-टाउन के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद से ही दोवों चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर कपल काफी एक्टिव रहता है। ऐसे में ट्रोल्स के निशाने पर भी बने रहते हैं। सोशल मीडिया ट्रोलिंग से बचना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब सोनाक्षी का बर्गर खाते हुए वीडिया वायरल हो गया और इसे देखने वाले लोगों ने कई गलत अटकलें लगाईं और सोचा कि एक्ट्रेस बीफ बर्गर खा रही हैं। इसी अनुमान के साथ लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया। पूरा मामला क्या है जानें।

एक्ट्रेस के बर्थडे पर पति ने लुटाया था प्यार

दरअसल 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके पति जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक बर्गर खाते हुए नजर आ रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जहीर ने लिखा कि यह वीडियो उस दिन का है जब उन्होंने सोनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज किया था और यह पल प्रपोजल के ठीक दो घंटे पहले का है, जिसमें एक्ट्रेस का पूरा फोकस खाने पर था। इस वीडियो के पोस्ट में एक्टर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय जाना। ऐसे पल ही हैं जब मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। तुम हमेशा खुश रहो और तुम्हारा पेट हमेशा भरा रहे। मैं तुम्हें ऐसे नाचते हुए देखने के लिए खाना खिलाता हूं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा ताकि तुम्हें यह न बताऊं कि तुम्हारे चेहरे पर खाना लगा हुआ है। आई लव यू माय लाइफ। मजेदार तथ्य - इसके 2 घंटे बाद मैंने उससे शादी करने के लिए कहा 30/12/2022। यह बिना अंगूठी के उसका आखिरी खाना था।'

यहां देखें वीडियो 

लोगों ने किया सोनाक्षी को ट्रोल

वीडियो पर जहां फैंस ने इस जोड़ी पर प्यार लुटाया, वहीं कुछ यूजर्स ने नकारात्मक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने पूछा, 'क्या वह बीफ खा रही हैं?' दूसरे ने लिखा, 'पक्का बीफ बर्गर खा रही है।' हालांकि एक तीसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं खुश हूं कि वह बीफ खा रही हैं।' इन ट्रोल्स को जवाब देने के लिए जहीर इकबाल ने सामने आते हुए साफ किया, 'परेशान मत हो। वेजिटेरियन बर्गर है।' इसी के साथ ही लोगों की बहस खत्म हो गई।

कब हुई थी सोनाक्षी और जहीर की शादी

बता दें, जून 2023 में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सिविल मैरिज की थी और इसके बाद एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया था। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही, खासतौर पर यह एक इंटर-रिलिजन मैरिज थी, जिसके चलते सोनाक्षी को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। एक साल बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है, लेकिन यह कपल हर बार बड़ी सहजता और समझदारी से ट्रोल्स को जवाब देता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन