1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुला विरोध और चौतरफा थू-थू, अब दिलजीत दोसांझ की हीरोइन ने भी हटाए फिल्म के पोस्टर, बढ़ती जा रही विरोध की आंधी

खुला विरोध और चौतरफा थू-थू, अब दिलजीत दोसांझ की हीरोइन ने भी हटाए फिल्म के पोस्टर, बढ़ती जा रही विरोध की आंधी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 27, 2025 10:25 am IST,  Updated : Jun 27, 2025 11:14 am IST

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' विवादों के घेरे में हैं। पाकिस्तान में आज रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर अब एक और नया अपडेट आया है। जिसमें फिल्म की हीरोइन नीरू बाजवा ने भी इसके पोस्टर डिलीट कर दिए हैं।

Diljit Dosanjh- India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ Image Source : INSTAGRAM

दिलजीत दोसांझ बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म 'सरदार जी-3' को लेकर विरोध की आंधी झेल रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के चलते इस फिल्म को भारत में काफी आलोचना झेलनी पड़ी और रिलीज नहीं हो पाई। अब ये फिल्म पाकिस्तान समेत दुनिया के कुछ और देशों में आज रिलीज हो रही है। रिलीज के बीच अब इस फिल्म का विरोध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और अब इसकी हीरोइन नीरू बाजवा ने भी इसके पोस्टर हटा दिए हैं। 

नीरू बाजवा ने हटाए फिल्म के पोस्टर

बता दें कि फिल्म 'सरदार जी 3' में हानिया आमिर का जमकर विरोध हो रहा है। अब इसी फिल्म में हीरोइन बनीं पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी अपने इंस्टाग्राम से फिल्म के पोस्टर्स हटा दिए हैं। नीरू बाजवा ने हानिया आमिर को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसका एक स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि फिल्म आज यानी 27 जून को पाकिस्तान में रिलीज होने वाली है। फिल्म को भारत में काफी विरोध झेलना पड़ रहा है जिसके बाद इसे यहां रिलीज नहीं कर पाए हैं।

दिलजीत दोसांझ की बात भी नहीं आई पसंद

बता दें कि बीते दिनों दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक बयान दिया था जो लोगों को ठीक नहीं लगा और खरी-खोटी सुना दी। दिलजीत ने एक ईवेंट में कहा था कि जब ये फिल्म बन रही थी तब माहौल ठीक था। अब ये बन गई है मेकर्स के पैसे लगे हैं और कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। इस बयान के लोगों ने दिलजीत को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। साथ ही बॉलीवुड के भी कुछ सितारों ने दिलजीत को देश से पहले अपनी फिल्म के बारे में सोचने का आरोप लगाया था। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर पुनीत इस्सर ने भी दिलजीत की इस फिल्म के बारे में अपने विचार साझा करते हुए उनकी आलोचना की है। 

Neeru Bajwa
Image Source : INSTAGRAMनीरू बाजवा

मीका सिंह और गुरु रंधावा ने भी लगाई थी लताड़

बता दें कि इससे पहले मीका सिंह और गुरु रंधावा भी दिलजीत की फिल्म का विरोध कर चुके हैं। मीका सिंह ने इसको लेकर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, 'दोस्तो, हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के संबंध बिल्कुल ठीक नहीं हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग गैरजिम्मेदार रवैया दिखा रहे हैं। उन्हें हर उस कंटेंट को रिलीज करने से पहले दो बार सोचना चाहिए जिसमें बॉर्डर पार के कलाकारों को कास्ट किया गया है। खासकर तब जब हमारे देश की अस्मिता का सवाल हो।' इसके साथ ही पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी दिलजीत की फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर अपनी बात रखी थी और फिल्म की आलोचना की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन