1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्यार में डूबे थे लीड हीरो-हीरोइन, लेकिन ब्रेकअप के बाद शुरू हुई शूटिंग, 'देवदास' पर भारी पड़ी थी मूवी

प्यार में डूबे थे लीड हीरो-हीरोइन, लेकिन ब्रेकअप के बाद शुरू हुई शूटिंग, 'देवदास' पर भारी पड़ी थी मूवी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 13, 2025 09:51 am IST,  Updated : Mar 13, 2025 09:51 am IST

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'राज' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान डीनू मौर्य और बिपाशा बसु का ब्रेकअप हो गया था।

Dino Maurea- India TV Hindi
डीनू मौर्य Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर डीनू मौर्य ने फिल्मों से पहले ही दुनिया के कई देशों में अपनी मॉडलिंग से नाम कमाया था। इटली मूल के पिता और साउथ इंडियन मां के घर में जन्मे डूनू मौर्य कॉलेज के दिनों में स्पोर्ट्स में एक्टिव थे और यहीं से मॉडलिंग शुरू की थी। डीनू मौर्या ने मॉडलिंग के बाद एक्टिंग में कदम रखा और दूसरी ही फिल्म से हिट हो गए। इतना ही नहीं डीनू मौर्य की फिल्म बॉलीवुड की सुपरहिट मूवी 'देवदास' पर भी भारी पड़ी थी। खास बात ये रही थी कि डीनू मौर्य इस फिल्म की शूटिंग से पहले इसकी लीड हीरोइन के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग के समय दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद भी दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री सुपरहिट रही थी। डीनू मौर्य ने कई साल बाद ये किस्सा खुद शेयर किया है। 

डीनू मौर्य ने खुद बताई पूरी कहानी

डीनू मौर्य ने हाल में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में इसकी पूरी कहानी बताई है। जिसमें डीनू ने बताया 'हमने पहले से ही अलग-अलग रास्ता चुन लिया था। हमने कोशिश भी की कि इसे ठीक किया जाए पर वो ठीक नहीं हो रहा था। और मैं आगे बढ़ गया। भले ही हमारे लिए अलग होना कठिन था, लेकिन हम जानते थे कि समय सब कुछ ठीक कर देगा। हम दोनों परेशान थे लेकिन हमें अलग होना पड़ा। हमें करना पड़ा। यह बहुत कठिन था लेकिन समय से ज्यादा कुछ भी ठीक नहीं कर सकता। समय सब कुछ ठीक कर देता है। समय सब कुछ ठीक कर देता है, आपको बस इसे गुजरने देना था। उस दौर बहुत ही मुश्किल है लेकिन इसपे हमेशा विश्वास रखो कि समय के साथ सब ठीक हो जाता है।' ब्रेकअप के बाद फिल्म राज की शूटिंग शुरू हुई थी। लेकिन दोनों की कैमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। 

देवदास पर भारी पड़ी थी फिल्म राज

जब फिल्म राज सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो छा गई। इस फिल्म को लोगों ने केवल प्यार दिया बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट रहे। फिल्म राज में लोगों ने डीनू और बिपाशा की जोड़ी को भी खूब प्यार दिया। फिल्म 2002 में ही रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' पर भारी पड़ी थी। राज साल 2002 में बॉलीवुड की साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर इतिहास रच दिया था और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। वहीं देवदास ने साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरा नंबर हासिल किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन