1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगे, परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत ये सेलेब्रिटीज

शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगे, परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत ये सेलेब्रिटीज

 Published : Nov 06, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 06, 2023 06:15 am IST

बॉलीवुड में इस बार कई सेलेब्स की दिवाली बहुत स्पेशल होने वाली है क्योंकि उनकी शादी के बाद वह अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा से लेकर कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी शामिल है।

these bollywood couples celebrate their first diwali after marriage- India TV Hindi
बॉलीवुड के ये कपल शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगे Image Source : X

दिवाली का त्योहार इस बार बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल्स के लिए बेहद खास होने वाला है। वैसे तो दिवाली सभी के लिए स्पेशल होता है चाहे फिर वो सेलेब्रिटी ही क्यो न हो। इस बार कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज कपल्स इस बार दिवाली 2023 अपने जीवनसाथी के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस साल परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा  से लेकर  कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा तक कई कपल्स अपनी शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। हाल ही में इनमें से कुछ कपल्प चौथ 1 नवंबर, 2023 को मना चुके हैं, जिसकी झलक उनके उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिल चुकी है। 

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में राघव चड्ढा के संग शादी के बंधन में बंधी हैं। परिणीति की शादी के बाद ये पहली दिवाली होने वाली है। बता दें परिणीति और राघव 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे, जिसमें फैमिली और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। 

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा 

कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल इस साल शादी के बाद अपना पहली दिवाली मनाएंगे। कियारा और सिद्धार्थ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पहले करवा चौथ की भी फोटो शेयर की थीं। 

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इसी साल जनवरी 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। अथिया ने इस साल पहली बार पति केएल राहुल के लिए करवा चौथ व्रत रखा था। अब इस साल अथिया शेट्टी-केएल राहुल शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगे। 

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने  दिसंबर 2022 में सोहेल कथूरिया के साथ शादी की। कपल ने अपनी ग्रैंड वेडिंग डॉक्यूमेंट्री डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की थी। हंसिका भी आपने पति सोहेल के साथ शादी के बाद पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करेंगी। इसी साल एक्ट्रेस ने अपना पहला करवा चौथ व्रत भी रखा था।

स्वरा भास्कर-फहद अहमद

स्वरा भास्कर ने जनवरी 2023 में फहद अहमद से शादी की थी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने पति फहद अहमद के साथ पहली बार दिवाली मनाएंगी। 

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी 

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की ग्रैंड वेडिंग  1 नवंबर को इटली में हुई है। वहीं साउथ के ये कपल शादी के बाद पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करेंगी।

ये भी पढ़ें-

हॉट प्रेग्नेंसी फोटोशूट पर ट्रोल होने के बाद, रुबीना दिलैक ने वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

Bigg Boss 17 में अरबाज खान और सोहेल खान ने ईशा मालवीय को किया रोस्ट, समर्थ जुरेल को लेकर किया ड्रामा

बर्थडे पर विराट कोहली ने खुद को दिया गिफ्ट, पति के शतक पूरा करने पर अनुष्का शर्मा ने जाहिर की खुशी

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन