1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिवाली पर रिलीज हुई वो 6 फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई, आज भी दर्शकों की है फेवरेट

दिवाली पर रिलीज हुई वो 6 फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई, आज भी दर्शकों की है फेवरेट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 20, 2025 06:02 am IST,  Updated : Oct 20, 2025 06:02 am IST

दिवाली के मौके पर कई फिल्में रिलीज हो चुकी है, जिसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर गोलमाल 3 तक शामिल है। ये बॉलीवुड की वो सुपरहिट फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

shah rukh khan- India TV Hindi
दिवाली पर रिलीज हुई थी ये 8 सुपरहिट फिल्में Image Source : INSTAGRAM/@YRF,@AJAYDEVGN

दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं जो आज भी अपनी बेहतरीन कहानी के लिए पसंद की जाती है। फेस्टिव सीजन और लोगों की छुट्टियां होने के कारण फिल्म मेकर्स को अच्छा मुनाफा होता है। इसमें कुछ फिल्में हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप रही। दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी बहुत ही खास मौका होता है, जब बड़े-बड़े सितारे अपनी फिल्मों को रिलीज करते हैं। इस त्यौहार पर सिनेमाघर दर्शकों से भर जाते हैं और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना देते हैं। आइए जानते हैं उन 6 सुपरहिट फिल्मों के बारे में जो दिवाली पर रिलीज हुईं और जिन्होंने जबरदस्त कमाई की। प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर दिवाली को 'गोल्डन वीक' मानते हैं, जब सबसे ज्यादा कमाई संभव होती है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान और काजोल की यह फिल्म दिवाली के आस-पास रिलीज हुई थी और हिंदी सिनेमा की पहचान बन गई। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा उस दौर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने लगभग 102 करोड़ रुपये कमाए थे।

गोलमाल 

अजय देवगन, तुषार कपूर अभिनीत तीन फिल्में गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन दीवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थीं। 2019 में गोलमाल 3 ने बॉक्स ऑपिस पर दुनिया भर में 162.30 करोड़ कमाए और इसका बजट मात्र 40 करोड़ रुपये था।

हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की यह फिल्म दिवाली सीजन में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा ने दिलों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा कर लिया था। 16 करोड़ की इस फिल्म ने दुनिया भर में 52 करोड़ कमाए थे।

कभी खुशी कभी गम

करण जौहर के निर्देशन में बनी यह मल्टी-स्टारर फिल्म दिवाली रिलीज थी। इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सितारे थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 119.29 करोड़ कमाए थे।

ओम शांति ओम

फराह खान द्वारा निर्देशित और शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म दिवाली 2007 पर रिलीज हुई। इसने धमाकेदार ओपनिंग की थी और ये किंग खा के करियर की बड़ी हिट बन गई। इसने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ से अधिक कमाए थे। 

जब तक है जान

यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म 'जब तक है जान' कैसे भूल सकते हैं। ये भी दिवाली पर रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आए थे। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 235 करोड़ रुपये कमाए थे।

ये भी पढ़ें-

नीता अंबानी ने पोती-नातिन को बताया 'लक्ष्मी', दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

'तीनो भाई तीनों तबाही', इब्राहिम अली ने तैमूर और जेह के साथ शेयर की फोटो, लेकिन इस चीज ने खींचा ध्यान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन