1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dobaaraa Box Office Collection Day 2: तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' ने पहले ही दिन मेकर्स को दिया झटका, कमाए इतने करोड़

Dobaaraa Box Office Collection Day 2: तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' ने पहले ही दिन मेकर्स को दिया झटका, कमाए इतने करोड़

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 21, 2022 07:48 am IST,  Updated : Aug 21, 2022 08:15 am IST

Dobaaraa Box Office Collection Day 2: एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म दोबारा को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। लेकिन तापसी पन्‍नू की फिल्‍म 'दोबारा' को पहले दिन देखने ज्यादा लोग नहीं पहुंचे।

Dobaaraa Box Office Collection- India TV Hindi
Dobaaraa Box Office Collection Image Source : INSTAGRAM - TAAPSEE PANNU

Highlights

  • 'दोबारा' की ऑपनिंग डे की कमाई ने तोड़ी मेकर्स की उम्मीदें
  • सिनेमाघरों में ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी महज 2-3 परसेंट रही।

Dobaaraa Box Office Collection Day 2: एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'दोबारा' रिलीज हो चुकी है। शुक्रवार (Friday) को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म की रिलीज़ से पहले तापसी पन्नू ने इसका काफी प्रमोशन भी किया था। लेकिन लगता है फिल्म 'दोबारा' लोगों को कुछ खास रास नहीं आई है। जहां फिल्म को रिलीज़ से पहले काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा था। वहीं रिलीज़ के दिन के बाद के आकड़े तो कुछ और ही कहानी बयां करते हुए नज़र आ रहे हैं।

तापसी पन्‍नू की फिल्‍म 'दोबारा' को पहले दिन देखने ज्यादा लोग नहीं पहुंचे। जिसके चलते नौबत ये तक आ गई कि थिएटर्स के मालिकों को फिल्म के शो कैंसिल तक करने पड़ गए। सिनेमाघरों में ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी महज 2-3 परसेंट रही। ऐसे में अंदाज़ा लगाना साफ है कि फिल्म की ऑपनिंग बेहद निराश करने वाली रही है। आकड़ों की अगर बात करें तो- फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन लगभग  44 से 55 लाख तक कमाए हैं। वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो - 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन भी 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्‍म ने दो दिन में कुल 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

Boycott Liger: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म भी हो रही बायकॉट का शिकार, ट्विटर पर #BoycottLigerMovie हो रहा ट्रेंड

जो बीते हफ्ते रिलीज़ हुई आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'रक्षाबंधन' (Raksha Bandhan) से काफी कम हैं। अब इन दो बड़ी फिल्मों के बाद तापसी की कुछ खास कमाल दिखा पाएगी, ये कहना अब और भी मुश्किल हो गया है। बता दें -  'लाल सिंह चड्ढा'  ने पहले दिन फिल्म तकरीबन 11 से 12 करोड़ रुपये के बीच कमाई की थी। वहीं अक्षय की 'रक्षाबंधन' की ने पहले दिन तकरीबन 8 से 9 करोड़ की कमाई की थी। 

Sonam Kapoor Baby: सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर गूंजी नन्ही किलकारी, नाना अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

फिल्म में तापसी पन्नू और पवेल गुलाटी लीड रोल में हैं। इस फिल्म से अनुराग कश्यप लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। लेकिन उनका ये दाव ठंड़ा पड़ता हुआ नज़र आ रहा है। 'दोबारा' स्पैनिश फिल्म ‘मिराज‘ की ऑफिशल रीमेक है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन