1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Doctor Strange 2 Box Office Collection: बंपर शुरुआत के बाद अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2'

Doctor Strange 2 Box Office Collection: बंपर शुरुआत के बाद अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2'

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 14, 2022 10:14 am IST,  Updated : May 14, 2022 10:14 am IST

Doctor Strange 2 Box Office Collection: फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर 27.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

Doctor Strange 2 Box Office Collection- India TV Hindi
Doctor Strange 2 Box Office Collection Image Source : MARVEL.COM

Doctor Strange 2 Box Office Collection: बेनेडिक्ट कंबरबैच-स्टारर फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की कमाई भारत में 100 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 100.25 करोड़ की कमाई कर ली है। ये आने वाला हफ्ता तय करेगा कि मार्वल स्टूडियो की तरफ से बनाई गई इस फिल्म को क्या दर्शकों की तरफ से 'केजीएफ 2' और 'आरआरआर' जैसा प्यार मिल पाएगा?

बता दें फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर 27.50 करोड़ रुपये कमाए थे। अपनी रिलीज के दूसरे दिन डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह यह फिल्म दो दिन में 50 करोड़ कमाई करने में सफल हो गई। यह फिल्म दो दिनों में ही 50 करोड़ कमाने में सफल हो गई मगर 100 करोड़ तक आने में इसे एक हफ्ते का वक्त लग गया।

इस वीकेंड पर 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' की अच्छी की कमाई की उम्मीद की जा रही है। मगर देखना होगा कि क्या दर्शक इस फिल्म को अपनी पसंद बना पाते हैं या नहीं। 

दिसंबर में होगा धमाका

'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' देखने जा रहे लोगों के लिए इन दिनों सिनेमाघरों में एक सरप्राइज भी है। बता दें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में 'Avatar 2' का ट्रेलर भी दिखाया जा रहा है। इस फिल्म के लिए लोगों का क्रेज देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धमाका होने वाला है क्योंकि जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

यहां पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin और Anupamaa में आने वाले हैं जबरदस्त ट्विस्ट

Panchayat 2: फुलेरा गांव के पंचायत सचिव की फिर बढ़ी मुश्किलें, रिलीज हुआ मजेदार ट्रेलर

Major Trailer: साउथ की फिल्मों से क्यों पिछड़ रहा है बॉलीवुड? अदिवि शेष की फिल्म का ट्रेलर देखिए और समझिए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन