1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 28 साल के अंतर में 1 नाम से बनीं 2 फिल्में, एक में पिता तो दूसरे में बेटे ने लूटी लाइमलाइट, बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा

28 साल के अंतर में 1 नाम से बनीं 2 फिल्में, एक में पिता तो दूसरे में बेटे ने लूटी लाइमलाइट, बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 23, 2026 03:09 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 04:10 pm IST

बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है कि एक ही नाम से दो या उससे ज्यादा फिल्में बनी हैं। 28 साल के अंतर में भी ऐसी ही दो फिल्में आई थीं, जिनमें से एक में पिता ने तो दूसरे में बेटे ने लीड रोल निभाया था।

Dostana- India TV Hindi
दोस्ताना का पोस्टर। Image Source : PRIME VIDEO

बॉलीवुड में यूं तो ऐसा कई बार हुआ है कि एक ही नाम से दो या उससे ज्यादा बार फिल्में बनी हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में एक फिल्म अगर सफल हुई है तो दूसरी फ्लॉप या फिर औसत के टैग के साथ अटक जाती है। मगर एक फिल्म टाइटल ऐसा है, जिस पर दो बार फिल्म बनी और दोनों ही बार इसने मेकर्स को मालामाल कर दिया। हम बात कर रहे हैं 'दोस्ताना' की। 1980 में पहली बार इस टाइटल के साथ फिल्म रिलीज हुई, जिसमें अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की और ब्लॉकबस्टर रही। 28 साल बाद यानी 2008 में 'दोस्ताना' टाइटल के साथ एक और फिल्म रिलीज हुई, जिसमें उनके बेटे अभिषेक बच्चन नजर आए थे और उनके साथ फिल्म में जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में थे।

लकी चार्म रहा दोस्ताना टाइटल

आमतौर पर ऐसा कम ही देखने को मिला है कि एक ही नाम की दो फिल्में रिलीज हुई हों और उन्हें एक जैसा रिस्पॉन्स मिला हो। लेकिन, 'दोस्ताना' के मामले में ऐसा नहीं हुआ। ये टाइटल बच्चन परिवार के लिए लकी रहा। पहले 1980 में रिलीज हुई यश जौहर की 'दोस्ताना' में अमिताभ बच्चन को सफलता मिली। फिर 2008 में रिलीज हुई यश जौहर के बेटे करण जौहर की 'दोस्ताना' अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के लिए लकी रही। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

1980 में आई दोस्ताना का हाल

70 से 80 के दशक के बीच अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता चरम पर थी। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही थीं। इसी दौरान 1980 में यश जौहर की 'दोस्ताना' रिलीज हुई, जिसका निर्देशन राज खोसला ने किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे और बॉक्स ऑफिस पर ये बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म की कहानी दो दोस्तों विजय और रवि के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक ही लड़की से प्यार हो जाता है। प्यार और दोस्ती को इस फिल्म में जिस तरह दिखाया गया, उसे दर्शकों से काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1980 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 11 करोड़ कमाए थे, जो उन दिनों के हिसाब से बड़ी रकम है।

2008 में आई दोस्ताना भी रही सफल

2008 में 28 साल बाद, 'दोस्ताना' टाइटल से फिर एक फिल्म रिलीज हुई। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले ही ये फिल्म दोबारा बनाई गई। हालांकि, इस बार कहानी भी अलग थी और फ्लेवर भी। डायरेक्टर तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे और ये फिल्म भी खूब पसंद की गई और 2008 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी।

ये भी पढ़ेंः फराह खान के पति का ट्रांसफॉर्मेंशन देख फैंस शॉक, तस्वीरें देख नहीं कर पा रहे यकीन, बोले- उम्र घट गई या AI का कमाल

BAFTA में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट, ग्लोबल स्टेज पर याद किए गए 'ही-मैन', फैंस हुए भावुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन