1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दृश्यम 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, मोहनलाल की फिल्म ने ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई

'दृश्यम 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, मोहनलाल की फिल्म ने ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई

 Published : May 21, 2026 11:59 pm IST,  Updated : May 21, 2026 11:59 pm IST

मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन अच्छी कमाई की। जीतू जोसेफ की इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।

mohanlal- India TV Hindi
मोहनलाल Image Source : SCREEN GRAB FROM PANORAMA STUDIOS YT

2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'दृश्यम 3' गुरुवार, 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जीतू जोसेफ द्वारा लिखी और निर्देशित यह फिल्म मोहनलाल के किरदार जॉर्ज कुट्टी और उनके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है। मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को पहले ही दिन इसे देखने वाले दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मोहनलाल के फैंस के बीच 'दृश्यम 3' को लेकर जो दीवानगी है, वह फिल्म के एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और पहले दिन की कमाई में साफ देखने को मिल रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार 'दृश्यम 3' ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 5396 शो से 10.56 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसमें से 9.11 करोड़ मलयालम से, 0.36 करोड़ तमिल से, 0.96 करोड़ तेलुगु से और 0.13 करोड़ कन्नड़ से कमाए। फिल्म की ओपनिंग डे पर ऑक्यूपेंसी 50.5% रही और अब यह देखना बाकी है कि शुक्रवार और वीकेंड पर कलेक्शन में तेजी आती है या नहीं।

'दृश्यम 3' ओपनिंग डे ऑक्यूपेंसी

भाषा के हिसाब से ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 'दृश्यम 3' ने 2,842 शो में सबसे ज्यादा 66% मलयालम ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसके बाद 384 शो में 29% तमिल ऑक्यूपेंसी रही। तेलुगू ऑक्यूपेंसी 1,268 शो में 20% रही, जबकि कन्नड़ में 157 शो में सबसे कम 17% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

दृश्यम 3 की धांसू कास्ट

'दृश्यम 3' को जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के लिए एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है। इसमें मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा शरथ अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 की कहानी को आगे बढ़ाती है।

ये भी पढे़ं-

'ड्रैगन' के बाद 'सालार 2' पर काम करेंगे प्रशांत नील, KGF 3 पर भी दी खास अपडेट, अब इस तरह की बनाएंगे फिल्में

'धुरंधर' के बाद आर माधवन की नई फिल्म GDN का ऐलान, धांसू पोस्टर रिलीज, जीडी नायडू की कहानी से उठेगा पर्दा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन