1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Drishyam 3 Trailer X Review: चारों ओर से घिरा विजय सलगांवकर, कुंडली में बैठा 'शनि', ट्रेलर देखकर बोले लोग- 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग'

Drishyam 3 Trailer X Review: चारों ओर से घिरा विजय सलगांवकर, कुंडली में बैठा 'शनि', ट्रेलर देखकर बोले लोग- 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 09, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 04:26 pm IST

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आ गया है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में नजर आ रहे हैं। इस आखिरी चैप्टर का ट्रेलर जारी होने के बाद दर्शकों ने भी इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

drishyam 3- India TV Hindi
दृश्यम 3 ट्रेलर एक्स रिव्यू। Image Source : YOUTUBE/STAR STUDIOS

इंतजार खत्म हुआ, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। 'दृश्यम 3' इस ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अपकमिंग सस्पेंस-थ्रिलर के साथ अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में वापसी कर रहे हैं और इस बार विजय सलवांगकर और उसका परिवार एक नहीं बल्कि चारों तरफ से घिरा है। एक तरफ आईजी मीरा देशमुख है जो अपने बेटे की मौत का बदला लेना चाहती है तो दसूरी तरफ प्रकाश राज मशहूर वकील के रोल में विजय की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। इन दोनों के अलावा विजय का सामना जयदीप अहलावत के रूप में एक नए और क्राइम ब्रांच के दृढ़निश्चयी SP राजवीर सिंह तोमर से भी है। ट्रेलर के जारी होने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। तो चलिए जानते हैं 'दृश्यम 3' के ट्रेलर को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर्स का क्या कहना है।

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज

'दृश्यम 3' की कहानी 'दृश्यम 2' की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती है। विजय सलगांवकर के परिवार पर उस वक्त एक नया खतरा मंडराने लगता है जब क्राइम ब्रांच एसपी राजवीर मामले की कमान संभालते हैं और सच्चाई का पता लगाने के लिए निकल पड़ते हैं। प्रकाश राज भी कहानी में रोमांच बढ़ाते हैं, जबकि तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर अपने-अपने किरदारों में नजर आते हैं। ट्रेलर में पुराने राज फिर से सामने आते दिखते हैं और विजय व उसके परिवार को लेकर नए सवाल उठते हैं। राजवीर के मामले को सुलझाने के पक्के इरादे के कारण, विजय को एक बार फिर उनसे कई कदम आगे रहना होगा।

'दृश्यम 3' के ट्रेलर पर एक्स यूजर्स का रिएक्शन

'दृश्यम 3' का ट्रेलर जारी होने के बाद एक्स यूजर इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे अपकमिंग ब्लॉकबस्टर बताया तो किसी ने कहानी को लेकर उत्सुकता जाहिर की। एक यूजर ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'जयदीप का इस फ़्रैंचाइज़ी में शामिल होना शायद सबसे अच्छी बात है। वह बहुत ही शानदार लग रहे हैं।उनके और अजय के बीच की बातचीत आपको और भी देखने की इच्छा जगाती है।' एक ने लिखा- 'क्या शानदार ट्रेलर है।' एक और यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा- 'इसमें कोई शक नहीं कि ट्रेलर जबरदस्त है, लेकिन मेरे शब्दों को मार्क कर लो, सैम जिंदा है।' एक लिखता है- 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग।'

'आउटस्टैंडिंग'- 'दृश्यम 3' के ट्रेलर की एक्स यूजर ने की तारीफ

एक अन्य ने ट्रेलर को 4 स्टार देते हुए लिखा- 'एक शब्द में- आउटस्टैंडिंग... ट्रेलर आपको सीधे विजय सलगांवकर की दुनिया में ले जाता है... हर सीन जबरदस्त और रोमांच से भरा है और सस्पेंस बरकरार रखा गया है... सबसे अच्छी बात अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच की टक्कर है... सच में, यह अभी से ही जबरदस्त लग रही है। इस मुकाबले के लिए तैयार हूं. बाकी कास्ट भी अच्छी लग रही है. बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है और सिनेमैटोग्राफी भी। यह एक रोमांचक सफर होने वाला है।'

दृश्यम 3 की कास्ट

'दृश्यम 3' की कास्ट की बात करें तो अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, कमलेश सावंत, प्रकाश राज, जयदीप अहलावत और मृणाल जाधव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक हैं, जिनके साथ हाल ही में फिल्म की पूरी टीम ने लॉन्च में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ेंः न कानून, न सबूत, सिर्फ परिवार! अजय देवगन ने 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की रिलीज डेट संग खोले नए पत्ते

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन