1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी आराध्या संग धूप का मजा लेती दिखीं ऐश्वर्या, कांस में फुरसत के पल बीताती नजर आईं मां-बेटी

बेटी आराध्या संग धूप का मजा लेती दिखीं ऐश्वर्या, कांस में फुरसत के पल बीताती नजर आईं मां-बेटी

 Published : May 18, 2024 06:29 pm IST,  Updated : May 18, 2024 06:30 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 के लुक को लेकर चर्चा में हैं। वहीं ऐश्वर्या राय के अलावा उनकी बेटी भी इस दौरान खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच हाल ही में मां-बेटी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो लोगों का दिल जीत रही हैं।

Aishwarya rai bachchan, aaradhya bachchan- India TV Hindi
कांस में फुरसत के पल बीताती नजर आईं मां-बेटी Image Source : X

ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से दुनिया भर में छा जाती हैं। पिछले कुछ सालों में ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में हमें हर बार अपने लुक से चौंकाया है। इस साल भी ऐश्वर्या ने हमें निराश नहीं किया। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपनी प्रेजेंस से सबका ध्यान खींचा। इस बार ऐश्वर्या ने जहां पहले दिन मोनोक्रोमैटिक गाउन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वहीं दूसरे दिन एक्ट्रेस ने सिल्वर और ब्लू कलर के यूनिक गाउन में अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना दिया। एक हाथ में चोट लगे होने के बावजूद ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर अपने लुक्स से हर किसी का दिल जीत लिया। 

धूप का मजा लेती दिखीं ऐश्वर्या-आराध्या

वहीं ऐश्वर्या के अलावा उनकी बेटी आराध्या भी मां को संभालने को लेकर खूब चर्चा में रहीं। इसी बीच अब हाल ही में कांस से मां बेटी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। इन तस्वीर में  ऐश्वर्या और आराध्या मार्टिनेज बालकनी में धूप का मजा लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या व्हाइट शर्ट और ब्लू कलर की जौकेट में दिखाई दे रही हैं। इस लुक में उनका बाॅसी अंदाज लोगों का काफी पसंद आ रहा है। वहीं उनके कर्ली हेयर उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। ऐश्वर्या  के साथ उनकी बेटी आराध्या लेपर्ड प्रिंट वाले को-आर्ड सेट में काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं पोनीटेल बांधे वो काफी क्यूट दिखाई दे रही हैं। मां-बेटी की ये क्यूट सी तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

Aishwarya rai bachchan, aaradhya bachchan
Image Source : Xकांस में फुरसत के पल बीताती नजर आईं मां-बेटी

22 साल से कांस में ले रही हिस्सा

बता दें कि पिछले 22 सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन लगातार कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हुई हैं। और हर बार वह अपने अलग-अलग लुक्स और स्टाइल से फैंस को इम्प्रेस करती आ रही हैं। बता दें कि 14 मई को फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में 77वें एनुअल कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी और ये इवेंट 25 मई तक चलेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन