1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुश्किल में फंसी एकता कपूर और उनकी मां, POCSO एक्ट में दर्ज हुई FIR, ओटीटी सीरीज 'गंदी बात' से जुड़ा है मामला

मुश्किल में फंसी एकता कपूर और उनकी मां, POCSO एक्ट में दर्ज हुई FIR, ओटीटी सीरीज 'गंदी बात' से जुड़ा है मामला

 Reported By: Saket Rai Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 20, 2024 05:05 pm IST,  Updated : Oct 20, 2024 05:05 pm IST

बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। पुलिस ने एकता और उनकी मां के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि एकता कपूर ने छोटे बच्चों से बोल्ज सीन अपनी सीरीज में शूट कराए हैं।

Ekta Kapoor- India TV Hindi
एकता कपूर Image Source : INSTAGRAM

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुंबई पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की है। एकता अपनी पॉपुलर सीरीज 'गंदी बात' के चलते मुसीबत में फंस गई हैं। इस विवादित वेब सीरीज के अब तक 6 सीजन रिलीज हो चुके हैं और कई बार इस सीरीज को बैन करने की मांग भी उठ चुकी है। इस बार एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाने को लेकर कानूनी मुश्किल में पड़ गई हैं। 

एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज

नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में ऑल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड की एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धारा 13 और 15 के तहत मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' का एक एपिसोड। हालांकि, यह विवादास्पद एपिसोड फिलहाल इस ऐप पर स्ट्रीम नहीं हो रहा है।

अश्लील सीन दिखाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बालाजी टेलीफिल्म्स की वेब सीरीज 'गंदी बात' के सीक्वल में छोटे कलाकारों द्वारा अश्लील दृश्य पेश करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि सीरीज से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दर्ज एफआईआर में कहा गया कि सीरीज में 11वीं और 12वीं क्लास के बच्चों के बोल्ड कंटेंट के प्रोडक्शन पर आपत्ति जताई गई है, जिनकी उम्र आमतौर पर 16, या 17 साल होती है। हालांकि, शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज की गई यह शिकायत बहुत ही तकनीकी दृष्टि से है क्योंकि अभिनय करने वाले अभिनेताओं की उम्र बहुत अधिक हो सकती है।

कानूनी पचड़े में फंसी एकता कपूर!

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना कोई डिस्क्लेमर दिए सिगरेट और शराब पीने के दृश्य दिखाए। फिलहाल पुलिस ने बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 13, नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की धारा 15, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 - 67 (ए), बीएनएस की धारा 295 (ए) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन