1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dharmendra के चेहरे पर हंसी लाने के लिए Esha Deol ने किया ये काम, Photo जीत लेगी आपका दिल

Dharmendra के चेहरे पर हंसी लाने के लिए Esha Deol ने किया ये काम, Photo जीत लेगी आपका दिल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 29, 2023 12:41 pm IST,  Updated : Jun 29, 2023 12:51 pm IST

धर्मेंद्र के अजीब पोस्ट का बेटी ईशा देओल ने अब जवाब दिया है। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट कर के पापा के चेहरे पर मुस्कान लाने का पूरा प्रयास किया है।

Dharmendra, Esha deol- India TV Hindi
धर्मेंद्र और ईशा देओल। Image Source : INSTAGRAM

बॉलवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो फैंस से अपनी लाइफ की हर अपडेट साझा करते हैं। यही नहीं एक्टर अपने चाहने वालों पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल में ही एक्टर अपने पोते करण देओल की शादी से फ्री हुए हैं, लेकिन उसके बाद से ही वो ठीक नहीं हैं। एक्टर लगातार अजीब पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है, जिसको लेकर उनके फैंस परेशान हो जाते हैं। बीती रात भी एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिससे जाहिर हुआ कि वो काफी दुखी हैं। अब उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए बेटी ईशा देओल को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करना पड़ा है। 

बेटी ईशा ने किया ऐसा पोस्ट

ईशा ने पापा धर्मेंद्र को हंसाने के लिए एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'लव यू पापा। आप सबसे अच्छे हैं। मैं आपसे बिना शर्त प्यार करती हूं और आप यह जानते हैं। खुश रहें और हमेशा खुश और स्वस्थ रहें। मैं आपको प्यार करती हूं।' एक्ट्रेस का ये पोस्ट पापा धर्मेंद्र के हालिया पोस्ट के रिएक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के नाम लिखा धर्मेंद्र ने पोस्ट लिखा था। 

एक्टर हेमा मालिनी से कहना चाहते हैं एक बात
सामने आए पोस्ट को देखने के बाद फैंस परेशान हो रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट में  हेल्थ और बीमारी की बात की है। उन्होंने बेटी ईशा देओल के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसमें वो अपने दिल की बात बयां करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके दिल की बात वो पूरी नहीं कह सके हैं। इस आधी-अधूरी बात से ही लोग अब अटकलें लगाने लगे हैं। लोग एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट कर के लगातार ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। 

धर्मेंद्र ने किया अजीब पोस्ट
धर्मेंद्र ने अपने हालिया पोस्ट में लिखा, 'ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे...तख्तानी और वोहरा परिवारों को मैं प्यार करता हूं और दिल से आप सभी का सम्मान करता हूं...उम्र और बीमारी मुझ पर हावी हो रही हैं। मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात कर सकता था, लेकिन...' ऐसे में ये सोचने वाली बात है कि कौन सी ऐसी बात है जो धर्मेंद्र अपने परिवार से कहना चाहते हैं, लेकिन कह नहीं सके। उनका ये इस्टाग्राम पोस्ट झट से वायरल हो गया। 

पहले भी कर चुके हैं अजीब पोस्ट
बता दें, एक्टर ने पहले भी इस तरह के दो पोस्ट किए थे, जिसके बाद फैंस परेशान हो गए थे। वो लगातार पूछ रहे थे कि मरने-जीने की बात करने की वजह क्या। फिलहाल, सिलसिलेवार पोस्ट के पीछे की वजह क्या है, इसके बारे में अभी कुछ भी सामने नहीं आया है। 

ये भी पढ़ें:  धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए लिखा अजीब पोस्ट, बोले- काश मैं तुम्हें पर्सनली बता पाता, लेकिन...!

शादी के बाद कहां गए हैं करण और दृषा, सनी देओल भी उसी लोकेशन पर हैं?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन