1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. EXCLUSIVE: Boxer Vijender Singh ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर, देखिए इंटरव्यू

EXCLUSIVE: Boxer Vijender Singh ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर, देखिए इंटरव्यू

 Published : Apr 21, 2023 01:26 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 01:26 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आज यानि 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इंडियन बॉक्सर विजेंदर सिंह इस फिल्म में नेगेटिव भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया है।

twitter- India TV Hindi
Boxer Vijender Singh Image Source : TWITTER

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’आज रिलीज हो गई है। फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और हो क्यों न 'भाईजान' चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस बीच इंडियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने इंडिया टीवी के समीप राजगुरु के साथ एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है। 

Shah Rukh Khan को मुंबई आते ही एक महिला ने जड़ा था जोरदार थप्पड़, जानिए क्या था किस्सा

बता दें इंडियन बॉक्सर विजेंदर सिंह फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नेगेटिव भूमिका निभा रहे हैं। विजेंदर सिंह ने कहा मैंने सलमान खान के कारण अपना ये रोल निभाया है। सलमान खान ने जब विजेंदर सिंह को मूवी करने के लिए कॉल किया था तो विजेंदर सिंह ने सबसे पहले सलमान खान से यही बात पूछी थी कि आपके साथ मेरा रोल है कि नहीं। तो सलमान ने बताया था हां तुम्हारे साथ मेरा रोल है। शूटिंग के दौरान सलमान खान ने विजेंदर की काफी मदद की थी। विजेंदर ने बताया भाई वहां थे तो सारी घबराहट दूर हो गई थी। बॉक्सर विजेंदर सिंह बचपन से ही अपने कोच से कहते थे कि उन्हें एक दिन फिल्मों में काम करना है। 

Rakhi Sawant: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राखी सावंत पहन के घूम रही हेलमेट, देखिए वीडियो

BlueTick: रातों-रात ट्विटर ने छीन लिया शाहरुख खान,अमिताभ बच्चन, सलमान खान सहित इन सितारों का ब्लू टिक, ये अकाउंट अभी भी है वेरिफाइड

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल जैसे कलाकारों शामिल है। साथ ही फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं। फिल्म ईद के मौके पर आज यानि 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए 150 करोड़ पार करने का लक्ष्य माना जा रहा है। अब देखना ये होगा कि फिल्म कितना कमाई करती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन