आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म फना आज से 20 साल पहले रिलीज हुई थी। आमिर खान के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी फना लोगों के दिलों में उतर गई थी। काजोल की भी इस फिल्म ने मां बनने के बाद धमाकेदार वापसी कराई थी। आज मंगलवार को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म को याद किया है। साथ ही पोलेंड में हुई इसकी शूटिंग के दिनों को भी याद किया है।
पोस्ट शेयर कर ताजा की पुरानी यादें
अपने 18.6 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए पोस्ट करते हुए काजोल ने फिल्म के शूटिंग के दिनों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ काजोल ने लिखा, 'फना को 20 साल हो गए। मेरी बेटी ढाई साल की थी।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा पोलैंड की वो शाम याद है, -27 डिग्री सेल्सियस का तापमान, खूबसूरत जंगल और फुटपाथ पर इस्तेमाल होने वाली स्लेज। और हां, वो बात भी कि जब ज्यादातर लोग हंस के पंखों से बने कपड़े पहने हुए थे, तब मैंने पतली सलवार कमीज पहनी थी... पुराने दिनों की एक झलक।'
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म
बता दें कि फिल्म फना साल 2006 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म ने 105 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया था। खास बात ये है कि उस समय भी ये फिल्म महज 30 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी। फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था और यशराज बैनर तले इसे बनाया गया था। फिल्म में जतिन ललित की जोड़ी ने इसका म्यूजिक किया था। आमिर और काजोल के साथ फिल्म में ऋषि कपूर ने भी कमाल का रोल प्ले किया था। तब्बू ने भी कहानी में एक दमदार किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरी थीं। खास बात ये है कि ये फिल्म आमिर खान के करियर की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 100 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे और आज भी लोगों की पसंदीदा प्ले लिस्ट में शुमार रहते हैं। इसके साथ ही किरण खेर, ऋषि कपूर और लारा दत्ता और शाइनी अहूजा ने भी दमदार रोल निभाए थे।
ये भी पढ़ें- 'डॉन 3' विवाद के बीच चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह, देवी मां के चरणों में टेका माथा, HC ने दिए थे निर्देश
'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, करण मेहरा हुए भावुक, इंडस्ट्री में पसरा मातम