1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Liger' के प्रमोशन में विजय देवरकोंडा को देखने के लिए फैंस हुए क्रेज़ी, एक फीमेल फैन हुई बेहोश

'Liger' के प्रमोशन में विजय देवरकोंडा को देखने के लिए फैंस हुए क्रेज़ी, एक फीमेल फैन हुई बेहोश

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 01, 2022 11:09 am IST,  Updated : Aug 01, 2022 11:09 am IST

'Liger' : विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई के एक मॉल में पहुंचे थे। जिसके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Vijay Deverakonda- India TV Hindi
Vijay Deverakonda Image Source : INSTAGRAM- THEVIJAY__DEVERAKONDA

Highlights

  • विजय देवरकोंडा की एक झलक पाने के लिए फैंस हुए दीवाने
  • फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्टर की फीमेल फैन हुई बेहोश

'Liger':  साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' (Liger) के प्रमोशन में बिज़ी चल रहे हैं। इस फिल्म के ज़रिए एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। विजय देवरकोंडा के साथ इस फिल्म में अन्नया पांडे भी लीड रोल में नज़र आएंगी। पैन इंडिया फिल्म  'लाइगर' को लेकर फैंस के बीच दीवानापन खूब देखने को मिल रहा है। दोनों स्टार ज़ोरों-शोरों से अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। 

हाल ही में विजय और अनन्या अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई के एक मॉल में पहुंचे थे। जिसके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक वीडियो ऐसा है जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल ये वीडियो विजय देवरकोंडा की एक फीमेल फैन का है। जो भीड़ के बीच से निकल अपने फेवरेट एक्टर को देखने की चाह में अपनी तबियत खराब कर बैठी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये फैन आगे आने की कोशिश में हांफती हुई नज़र आ रही हैं। 

Happy Birthday Mrunal Thakur: कभी पर्दे पर एक्टिंग करना मृणाल का हुआ करता था सपना, आज बन चुकी हैं बड़ा नाम

मिली जानकारी के अनुसार ये लड़की विजय को देखने के लिए काफी बेकरार थी। लेकिन अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई और वो बेहोश हो गई। बाद में उसे भीड़ से निकाला गया और पानी पिलाया गया। वहीं दूसरी वीडियो की बात करें तो प्रमोश को बीच में रोक दिया गया। एक्टर को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। विजय को देखकर उनकी फीमेल फैंस रोने लगीं और उनका नाम जोर जोर से चिल्लाने लगीं।

Happy Birthday Taapsee Pannu: तापसी पन्नू की फिल्में क्यों बनती हैं विवादों का हिस्सा, देखिए एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

इतनी भीड़ को देखकर विजय देवरकोंडा भी घबरा गए थे। लोगों को बैरिकेड्स को धक्का देता देख और विजय के पास आते हुए देख इस इवेंट को बीच में ही रोक दिया गया। जिसके बाद विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को इवेंट से बीच में ही जाना पड़ा। 'लाइगर' की बात करें तो  ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

Pushpa 2 से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक, फैंस बोले- इस बार डबल फायर है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन