1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने कैटरीना के इस डांस नंबर को बताया अपने करियर का सबसे 'चीप गाना', बोलीं- 'न सेट, न डांसर...'

फराह खान ने कैटरीना के इस डांस नंबर को बताया अपने करियर का सबसे 'चीप गाना', बोलीं- 'न सेट, न डांसर...'

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 31, 2025 03:05 pm IST,  Updated : May 31, 2025 03:05 pm IST

फराह खान ने अब तक कई सुपरहिट गानों की कोरियोग्राफी की है, जिन पर भर-भरकर पैसे भी उड़ाए गए हैं। अब फराह खान ने अपने करियर के उस गाने के बारे में बताया है, जो उन्होंने सबसे कम बजट में बिना किसी सेट और डांसर्स के शूट किया था।

Farah Khan- India TV Hindi
कैटरीना कैफ के साथ फराह खान। Image Source : INSTAGRAM

फराह खान ने अपने करियर में शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और बॉलीवुड को 'हैप्पी न्यू ईयर' से लेकर 'ओम शांति ओम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। एक अच्छी फिल्म निर्माता-निर्देशक होने के साथ ही एक जबरदस्त डांस कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने बॉलीवुड के कुछ बेहद शानदार हिट नंबर कोरियोग्राफ किए हैं। उनके कोरियोग्राफ किए डांस नंबर आज भी डांस फ्लोर में आग लगा देते हैं। फिर चाहे वो 'छैय्या छैय्या' हो 'शीला की जवानी', तमाम गानों के हुक स्टेप दर्शकों के दिलों को भा गए। इस बीच फराह खान ने अपने उस डांस नंबर का खुलासा किया, जिसे उन्होंने सबसे कम बजट में तैयार किया था।

रिलीज होने पर हो गया सुपरहिट

फराह खान इन दिनों अपनी यूट्यूब सीरीज के जरिए भी दर्शकों के दिलों को जीत रही हैं। उनके कुक दिलीप के साथ उनकी बॉन्डिंग खूब पसंद की जाती है। इस बीच फराह खान ने अपने नए व्लॉग में उस गाने के बारे में बात की, जिसके लिए ना तो उनके पास सेट था और ना ही डांसर्स, इसके बाद भी उन्होंने जैसे-तैसे गाने को कम्प्लीट किया और जब ये रिलीज हुआ तो सुपरहिट हो गया। आज तक ये गाना और इसके हुक स्टेप लोगों को रटे हुए हैं।

तीस मार खान का शीला की जवानी गाना

फराह खान का ये गाना 'शीला की जवानी' है। तीस मार खान के इस गाने को कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स पर फिल्माया गया था। लेकिन, ये फराह खान का कोरियोग्राफ किया सबसे चीप गाना था। फराह ने इस सुपरहिट डांस नंबर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया और बताया कि कैसे छोटे से बजट में ये डांस नंबर तैयार किया गया था।

मेरे करियर का सबसे चीप गाना- फराह खान

फराह कहती हैं- 'मेरा अब तक का सबसे चीप गाना शीला की जवानी है। अगर आप ये गाना देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें ना तो कोई सेट है और ना ही ज्यादा डांसर। कुछ 10-12 डांसर थे और हमने इस गाने की शूटिंग 3 घंटे में ही पूरी कर ली थी। ये मेरा अब तक का सबसे चीप गाना है जो मेरे करियर के सबसे हिट गानों में से है। ये मेरे टॉप 3-4 गानों में से एक है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन