1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने बताया अन्या और दिवा को किस बात की रहती है चिंता? बेटियों की इनसिक्योरिटीज पर खुलकर की बात

फराह खान ने बताया अन्या और दिवा को किस बात की रहती है चिंता? बेटियों की इनसिक्योरिटीज पर खुलकर की बात

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 15, 2026 06:57 am IST,  Updated : Aug 15, 2026 06:57 am IST

फराह खान ने बताया कि उनकी बेटियां अन्या और दिवा कुंदर अपने लुक्स को लेकर बहुत इनसिक्योर हैं। फिल्ममेकर ने अपने फूड व्लॉग पर आकांक्षा चौधरी से बातचीत के दौरान उनकी सेल्फ-इमेज के बारे में बात की।

farah khan- India TV Hindi
फराह खान की बेटियां अन्या और दिवा Image Source : INSTAGRAM/@FARAHKHANKUNDER

बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान ने हाल ही में अपने नए फूड व्लॉग में अपनी दोनों बेटियों के बारे में बात की। स्प्लिट्सविला और लॉक अप फेम आकांक्षा चौधरी के साथ फराह को शो और करियर के अलावा फैमिली के बारे में भी बात करते देखा गया। इस बीच फराह खान ने बताया कि उनकी बेटियां काफी इनसिक्योर हैं। दूसरी ओर, आकांक्षा ने अपनी इनसिक्योरिटी के बारे में खुलकर बात की और फराह को अपनी पहले और बाद की तस्वीरें दिखाईं। वहीं फिल्ममेकर ने बताया कि उनकी बेटियों को भी लगता है कि वे खूबसूरत नहीं हैं।

फराह खान की बेटियों की इनसिक्योरिटीज क्या है?

फराह को अपनी पहले और बाद की तस्वीरें दिखाते हुए, आकांक्षा ने कहा, 'मैं सबसे ज्यादा इनसिक्योर लड़की थी।' इस पर फराह ने जवाब दिया, 'भाई... तू मेरी बेटियों को मिल ले, उनको भी लगता है वो बहुत बदसूरत हैं।' फिर फराह ने आकांक्षा से लॉक अप पार्टी में अपनी बेटियों से मिलने के बारे में पूछा। इस पर आकांक्षा ने कहा, 'वो तो बहुत क्यूट पतली हैं।' फराह ने फिर कहा, 'लेकिन उन्हें लगता है कि वे बहुत बदसूरत हैं।' जब आकांक्षा ने फराह को अपने पुराने वीडियो दिखाए तो फिल्ममेकर ने कहा, 'हे भगवान, तुम तो मेरी बेटियों जैसी ही दिखती हो।' हालांकि, फराह अपनी बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

फराह खान की बेटियां अन्या और दिवा कुंदर कौन हैं?

फराह खान और फिल्ममेकर-एडिटर शिरीष कुंदर के घर 2008 में IVF के जरिए तीन बच्चे हुए - बेटियां अन्या, दिवा और बेटा जार। IVF ट्रीटमेंट के बाद जब फराह ने बच्चों को जन्म दिया तब वह 43 साल की थीं। उन्होंने खुलकर बताया है कि उन्हें तीन बच्चे होने की उम्मीद नहीं थी और प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें कई जोखिमों के बारे में भी बताया था। बता दें कि फिल्मी परिवार में पली-बढ़ी होने के बावजूद अन्या और दिवा ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रही हैं। 2020 के लॉकडाउन के दौरान उन्होंने 'द मैड पार्टी प्लानर्स' नाम का एक ऑनलाइन पार्टी-प्लानिंग वेंचर शुरू किया, जो वर्चुअल बर्थडे पार्टी और दूसरे सेलिब्रेशन ऑर्गनाइज करता था। अन्या ने जानवरों के लिए एक शेल्टर खोलने का फैसला किया था और अपनी आर्टवर्क के जरिए लॉकडाउन में परेशान हुए जानवरों के लिए पैसे भी जुटाए थे।

अन्या और दिवा कुंदर का ग्रेजुएशन हुआ पूरा 

दोनों बहनों ने हाल ही में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा किया है और अब वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई हैं। अपने बच्चों को ग्रेजुएशन पर बधाई देते हुए फराह ने एक वीडियो भी शेयर किया था।

ये भी पढ़ें - 43 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी थीं फराह खान, शेखर सुमन के शो में सुनाए बच्चों के किस्से

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन