1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर लगी आग, शूटिंग शुरू करने वाले थे एक्टर्स

रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर लगी आग, शूटिंग शुरू करने वाले थे एक्टर्स

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 29, 2022 09:00 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 11:10 pm IST

रणबीर कपूर स्टारर और फिल्ममेकर लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म के सेट पर शुक्रवार दोपहर आग लग गई।

instagram- India TV Hindi
रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं
  • इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बता दें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म के सेट पर भयंकर आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह घटना आज शुक्रवार दोपहर की है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं आग की लपटें ये भी बता रही हैं कि फिल्म के सेट पर आग बड़ी भयंकर थी जिस कारण सेट को काफी नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस ग्राउंड पर बने सेट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर रवाना हो गई है। जिस जगह आग लगी है वहां पर फिल्म का सेट है। सेट को खुले मैदान में बना था, जहां लकड़ी, शेड और प्लास्टिक की मदद से स्टूडियो बनाया गया था। निर्देशक लव रंजन की इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अगले हफ्ते से रणबीर और श्रद्धा सेट पर शूटिंग करने वाले थे।

Ek Villain Returns Twitter review: विलेन को मिला लोगों का प्यार या नफरत? यहां जानिए कैसी है फिल्म

सनी देओल के बेटे भी वहीं कर रहे थे शूटिंग

सनी देओल के बेटे राजवीर भी वहीं पास में ही शूटिंग कर रहे थे जहां ये आग लगी है। राजवीर राजश्री प्रॉडक्शन की इस डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और वह सुरक्षित हैं। राजश्री ने इस फिल्म की शूटिंग तत्काल रोक दी और कास्ट-क्रू को घर भेज दिया।

पहली बार साथ आएंगे नजर

लव रंजन की इस बेनाम फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। अभी तक फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन की शूटिंग और इसके सेट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं। वहीं बीते दिनों सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रणबीर और श्रद्धा के अलावा एक्टर कार्तिक आर्यन भी नजर आ सकते हैं। 

Vikrant Rona Box Office Collection Day 1: किच्चा सुदीप की फिल्म ने की दमदार ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन