1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका से करीना तक, सिजलिंग आइटम सॉन्ग करके इन टाॅप ऐक्ट्रेसेज ने खूब बटोरी सुर्खियां

दीपिका से करीना तक, सिजलिंग आइटम सॉन्ग करके इन टाॅप ऐक्ट्रेसेज ने खूब बटोरी सुर्खियां

 Published : Apr 15, 2024 02:33 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 02:47 pm IST

बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज अकसर अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज हम आपको बाॅलीवुड की कुछ टाॅप एक्ट्रेसेज के सिजलिंग आइटम सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दर्शकों के बीच सदाबहार हो गए।

Deepika Padukone, Kareena kapoor- India TV Hindi
इन टाॅप ऐक्ट्रेसेज ने किया आइटम सॉन्ग पर डांस Image Source : X

हर फिल्म को हिट बनाने के लिए उसमें एक आइटम सॉन्ग जरूर होता है। वैसे तो पहले की फिल्मों में आइटम सॉन्ग पर डांस करने के लिए अलग से अभिनेत्रियां या मॉडल्स होती थीं। जो केवल फिल्मों में आइटम सॉन्ग को परफॉर्म करने के लिए ही होती थीं। लेकिन अब कुछ एक्ट्रेसेज ने बाॅलीवुड के इस चलन को तोड़ दिया है। ये एक्ट्रेसेज न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपने डांस से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। इनमें से कई एक्ट्रेसेज तो ऐसी भी हैं, जिन्होंने फिल्मों में सिजलिंग आइटम सॉन्ग पर डांस करके खूब सुर्खियां बटोरी हैं। देखिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल। 

करीना कपूर खान

Kareena Kapoor
Image Source : Xकरीना कपूर

सबसे पहले बात करते हैं बाॅलीवुड की बेबो यानी की करीना कपूर खान की। करीना ने वैसे तो कई गानों पर डांस कर लोगों को अपने लटके-झटकों से दीवाना बनाया है। लेकिन फिल्म 'दबंग 2' के आइटम सॉन्ग स 'फेविकोल से...' में उन्होंने अपने डांस से लोगों के होश उड़ा दिए थे। इसके अलावा करीना का गाना 'मेरा नाम मैरी है' भी काफी पसंद भी किया गया था।  

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone
Image Source : Xदीपिका पादुकोण

सून-टू-बी मॉम दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में 'लवली' गाने पर आइटम नंबर परफॉर्म किया था। इतना ही नहीं इससे पहले दीपिका 'आ देखें जरा' फिल्म में 'दम मारो दम' पर भी आइटम नंबर परफॉर्म कर चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra
Image Source : Xप्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का गाना 'माय देसी गर्ल' आज भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। वहीं जब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'गलियों की रासलीला - रामलीला' में  'राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम...' पर डांस किया तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। गाने में उनके मूव्स को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया। 

कटरीना कैफ

Katrina Kaif
Image Source : Xकटरीना कैफ

'टाइगर' सीरीज जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी आइटम सॉन्ग पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं।  फिल्म 'तीस मार खान' का हिट आइटम सॉन्ग 'शीला की जवानी' में उन्होंने अपनी अदाओं से हर किसी को लूट लिया था। इस गाने में कटरीना कैफ ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया था। इसके अलावा ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'अग्निपथ' में भी कटरीना कैफ ने 'चिकनी चमेली...' पर गजब का डांस किया था।

श्रद्धा कपूर 

Shraddha kapoor
Image Source : X श्रद्धा कपूर

वहीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस  श्रद्धा कपूर भी वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़या के ठुमकेश्वरी गाना पर आइटम डांस कर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन