1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2 कर रही छप्परफाड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चली तारा सिंह-सकीना की आंधी!

Gadar 2 कर रही छप्परफाड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चली तारा सिंह-सकीना की आंधी!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 13, 2023 12:08 pm IST,  Updated : Aug 13, 2023 12:08 pm IST

सनी देओल की 'गदर 2' बड़ी रफ्तार से कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर गदर मचा दिया है। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से भी अधिक रही है।

Ameesha Patel, Sunny Deol, gadar 2- India TV Hindi
अमीषा पटेल और सनी देओल। Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल की 'गदर 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म रिलीज होते ही छा गई है। भारी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' में दिखाई जा रही है, जो लोगों का दिल जीतने में कामयाब है। फिल्म की पहले दिन ही ग्रैंड ओपनिंग हुई। फिल्म को लोगों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'गदर 2' की कमाई भी छप्परफाड़ हो रही है। दूसरे दिन कमाई के मामले में फिल्म ने पहले दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। 

फिल्म कर रही बंपर कमाई

'गदर 2' से लोगों के इमोशन्स जुड़े हैं और 22 साल बाद आ रही इस फिल्म को देखने के लिए फैंस भी बेसब्र थे। इसका असर सीधा कमाई पर देखने को मिल रहा है। पहले से हुई बुकिंग ने 'गदर 2' को खूब फायदा पहुंचाया है। इसलिए फिल्म को पहले दिन ही बंपर ओपनिंग मिली और अब फिल्म दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। सनी देओल की फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करते हुए 43 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने बीते दिन 40 करोड़ की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म की दो दिनों की कमाई 83 करोड़ हो गई है। 

जल्द पार होगा 100 करोड़ा का आंकड़ा
माना जा रहा है कि 'गदर 2' तीसरे दिन यानी रविवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं 15 अगस्त के चलते लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। इस वजह से फिल्म की कमाई एक हफ्ते में 200 करोड़ से अधिक भी हो सकती है। वहीं 'गदर 2' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म हाउसफुल चल रही है। ताबड़तोड़ कमाई कर के फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना दिए हैं। फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी रिलीज बन गई है। पहले दिन फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की स्टार कास्ट काफी खुश है।

'गदर 2' रखी स्पेशल स्क्रीनिंग
बता दें, बीते दिन सनी देओल की बहन ईशा देओल ने 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस मौके पर पहली बार सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल चारों एक साथ नजर आए। भाई-बहनों का प्यार देखने लायक था। 

ये भी पढ़ें: आखिर आज क्या है खास? गूगल भी कर रहा दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद

'गदर 2' ले आई सौतेली बहनों ईशा-अहाना को सनी के करीब, भाई के लिए किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही वाहवाही!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन