1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गदर 2' में सकीना की मौत होगी या नहीं? अमीषा पटेल ने बता दिया कहानी का सस्पेंस, फैंस हुए नाराज

'गदर 2' में सकीना की मौत होगी या नहीं? अमीषा पटेल ने बता दिया कहानी का सस्पेंस, फैंस हुए नाराज

 Published : Jun 30, 2023 10:07 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 10:13 pm IST

Ameesha Patel revealed Gadar 2 Story: अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर अपनी ही आगामी फिल्म 'गदर 2' का सबसे बड़ा सस्पेंस खत्म कर दिया है। जिसके कारण लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Gadar 2- India TV Hindi
Gadar 2 Image Source : INSTAGRAM

Ameesha Patel revealed Gadar 2 Story: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इन दिनों सबसे पहले फिल्म 'गदर 2' का नाम लिया जाएगा। 11 अगस्त को अमीषा पटेल और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का ये सीक्वल रिलीज होने जा रहा है। फिल्म के टीजर ने लोगों के उत्सुकता बढ़ा दी है। लोग बेकरारी के साथ फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि टीजर में नजर आए एक सीन ने लोगों को सस्पेंस में रखा था कि शायद तारा सिंह की पत्नी सकीना का निधन हो जाएगा। लेकिन अब खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी को लीक कर दिया है।  

अमीषा पटेल ने फोड़ दिया ये बम

फिल्म 'गदर 2' के टीजर का एक सीन काफी सुर्खियों में था जिसमें तारा सिंह एक कब्र के पास बैठकर रोता नजर आ रहा है। इस सीन को लेकर लोग काफी इमोशनल हो गए थे। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शायद सकीना की इस फिल्म में मौत हो जाएगी, जिसकी कब्र के पास बैठकर तारा सिंह रो रहा है। लेकिन अब इस सीन की एक फोटो शेयर करते हुए अमीषा पटेल ने लिखा है, 'हैलो मेरे प्यारे फैंस। आप में से कई लोग गदर 2 के इस शॉट को लेकर परेशान हो रहे थे ये सोचकर कि सकीना मर गई है। लेकिन ऐसा नहीं है। ये कौन है इस बारे में मैं अभी बता नहीं सकती लेकिन ये सकीना तो बिल्कुल नहीं है। तो आप सब प्लीज परेशान मत हो। सभी को बहुत प्यार।' देखिए ये पोस्ट... 

लोगों ने लगा दी क्लास 

अमीषा पटेल ने भले ही अपने लिए परेशान फैंस की चिंता करके फिल्म के सस्पेंस से पर्दा हटाया हो लेकिन इससे फिल्म का इंतजार करने वाले फैंस का दिमाग खराब हो गया है। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लोग अमीषा को खूब ट्रोल कर रहे हैं। वह उन्हें बता रहे हैं कि उन्होंने ऐसा करके फिल्म का मजा खराब कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है, 'तुम्हारे पास दिमाग है कि नहीं, सस्पेंस के कारण लोग फिल्म देखते हैं और तुमने तो पूरा सस्पेंस ही खत्म कर दिया।' एक अन्य ने लिखा है, 'अब फिल्म देखने कौन जाएगा।' एक ने लिखा है, 'अपनी फिल्म की कहानी कौन लीक करता है।'

'गदर 2' का है बेसब्री से इंतजार 

आपको बता दें कि 'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी, यह उस समय की सबसे बड़ी हिट बनकर सामने आई थी। फिल्म की दीवानगी आज भी लोगों में बरकरार है। आज भी लोगों को इसके डायलॉग और कहानी जुबानी याद हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा अब साल 2023 में 22 साल बाद फिल्म 'गदर 2' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की लीड स्टार कास्ट में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा भी हैं। फिल्म में विलेन के रूप में मनीष बाधवा नजर आएंगे। 

Shah Rukh Khan की 'जवान' ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों, म्यूजिक राइट्स की डील से बनाया दबदबा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन