1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2 रिलीज होते ही सनी देओल ने मांगी माफी, बोले- गलती हुई हो तो माफ कर दीजिएगा!

Gadar 2 रिलीज होते ही सनी देओल ने मांगी माफी, बोले- गलती हुई हो तो माफ कर दीजिएगा!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 11, 2023 02:43 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 02:43 pm IST

'गदर 2' की रिलीज के साथ ही सनी देओल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सनी देओल फिल्म देखने की अपील करने के साथ ही माफी मांगी है। उन्होंने ऐसा क्यों किया है, इसकी पूरी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं।

Sunny Deol- India TV Hindi
सनी देओल। Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल की 'गदर 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म आज रिलीज हो गई है। फिल्म रिसीज से पहले ही लोगों ने अपनी टिकेट बुक कर ली थीं। भारी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' में दिखाई जा रही है। फिल्म कैसी है इस पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म रिलीज के बाद ही कई लोगों ने आज फर्स्ट हाफ में ये फिल्म देख ली है। फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। इसी के साथ ही फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो में लोगों से गुजारिश करने के साथ ही माफी भी मांगी है। 

सनी देओल ने वीडियो में कही ये बात

सनी देओल की 'गदर 2' के सिनेमा हाल में आते ही सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा, 'नमस्ते आप सभी को, मैं बस उठा ही हूं और आप लोगों से बात करना चाहता हूं। मैं इतने दिनों से आप लोगों के बीच ही था। आप लोग तारा-सकीना के परिवार को बहुत प्यार करते हैं और ये मुझे पता है। आप इसका इंतजार कर रहे थे। इस परिवार को आज आप देखने जा रहे हैं। ये परिवार ठीक वैसा ही है, जैसा इसे आपने छोड़ा था। वहीं प्यारा सा परिवार, जिसे आप मिलकर बहुत खुश होंगे। अगर आपको ये परिवार पसंद न आए तो माफ कर दीजिएगा। क्योंकि दिल में सिर्फ प्यार होना चाहिए और वो सिर्फ परिवार वाले ही जानते हैं।'

सनी देओल के फैंस को है भरोसा 
सनी देओल के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को उन पर प्यार आ गया है। फैंस उन्हें कह रहे हैं कि वो फिल्म देखने जाएंगे और पसंद भी करेंगे। कई लोगों ने ये भी लिखा कि परिवार में शिकायतें नहीं की जातीं। इस फिल्म के लिए सनी देओल ने जोर-शोर से प्रमोशन्स किए थे। 

फिल्म को मिल रहा ऐसा रिस्पॉन्स 
'गदर 2' देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा की है। फिल्म को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म कुछ लोगों को काफी पसंद आई है तो वहीं कुछ लोगों ने इसमें बहुत सी खामियां खोज ली हैं। दर्शकों की बात करें तो कई लोगों को सनी देओल की एक्टिंग पसंद आई है। लोगों का कहना है कि सनी देओल की एक्टिंग के लिए फिल्म एक बार देखी जा सकती है। वहीं कई लोगों का कहना है कि फिल्म को देखना वक्त जाया करना है। ऐसे रिव्यूज से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। 

ये भी पढ़ें: क्या सनी देओल की 'गदर 2' का फैंस पर चला जादू? ट्विटर पर मिल रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

OMG 2 Review: पंकज त्रिपाठी-अक्षय की जोड़ी का धमाल, देखने से पहले जानें कितनी धमाकेदार है कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन