1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ganesh Chaturthi 2025: गणपति उत्सव में पहुंचे रणवीर-दीपिका, 'देवा श्री गणेशा' पर झूमे, संस्कारी लुक वायरल

Ganesh Chaturthi 2025: गणपति उत्सव में पहुंचे रणवीर-दीपिका, 'देवा श्री गणेशा' पर झूमे, संस्कारी लुक वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 29, 2025 09:42 am IST,  Updated : Aug 29, 2025 09:42 am IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में भी शामिल हुए, जहां रणवीर गणपति की भक्ति में लीन होकर जमकर झूमे। रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'श्री गणेशा देवा' पर जमकर डांस करते देखे जा सकते हैं।

Ranveer Singh- India TV Hindi
एंटीलिया चा राजा के दर्शन को पहुंचे रणवीर-दीपिका। Image Source : INSTAGRAM/@TAHIRJASUS/@PALLAV_PALIWAL

गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो चुकी है और हर बार की तरह इस बार भी पूरे देश में बप्पा मोरिया की गूंज सुनने को मिल रही है। खासतौर पर मुंबई में गणेश उत्सव का अलग ही आलम रहता है। मुंबई के फेमस पंडाल लालबाग चा राजा में सेलिब्रिटीज की भीड़ उमड़ रही है। दूसरी तरफ रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ गुरुवार को अंबानी फैमिली की 'एंटीलिया चा राजा' के दर्शन को पहुंचे, जहां उनका बदला-बदला लुक देखने को मिला। रणवीर सिंह अब अपने 'धुरंधर' लुक से बाहर आ चुके हैं और क्लीन शेव लुक में दिखाई दिए और इस दौरान भी उनका हमेशा की तरह एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिला।

एंटीलिया चा राजा के दर्शन को पहुंचे रणवीर-दीपिका

सोशल मीडिया पर रणवीर-दीपिका के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कपल को मैचिंग आउटफिट में एंटीलिया चा राजा के दर्शन करते देखा जा सकता है। जी हां, रणवीर और दीपिका बप्पा के दर्शन के लिए अंबानी के घर पहुंचे थे, जहां दीपिका गोल्डन सूट में नजर आईं तो वहीं रणवीर सिंह भी मैचिंग कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। इस दौरान वह क्लीन शेव लुक में नजर आए और उन्होंने हेयर कट भी ले लिया है। लंबे समय बाद रणवीर का ये संस्कारी लुक देखकर उनके फैंस खुश हो गए हैं। कई ने कमेंट करते हुए एक्टर के नए लुक की तारीफ भी की।

देवा श्री गणेशा पर झूमे रणवीर सिंह

रणवीर के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह एंटीलिया में 'देवा श्री गणेशा' पर एनर्जेटिक अंदाज में झूमते नजर आ रहे हैं और बप्पा की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। वीडियो में, रणवीर सिंगर को पहले को गले लगाते हैं और उसके बाद उन्होंने पूरी ऊर्जा के साथ 'गणपति बप्पा मोरया' का नारा लगाते हुए गाने पर डांस किया। बाद में रणवीर एक अन्य गेस्ट के साथ डांस में शामिल हुए और पूरे जोश के साथ झूमते-नाचते दिखे।

रणवीर के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

रणवीर सिंह के इस डांस को सोशल मीडिया यूजर्स से भी जमकर प्रतिक्रिया मिल रही है। कई ने वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्टर के एनर्जेटिक मूव्ज की तारीफ की और उनके मस्तमौला अंदाज पर भी फिदा दिखाई दिए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'अपने उत्सवों में आमंत्रित करने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति रणवीर हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि जीवन का आनंद कैसे लिया जाना चाहिए।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'इकलौता सेलिब्रिटी, जिसे पता है कि गणेश उत्सव कैसे मनाना है।'

रणवीर सिंह की अगली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार अजय देवगन और करीना कपूर स्टारर 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार भी दिखाई दिए। रणवीर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' है। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर से साथ 20 साल की सारा अर्जुन लीड रोल में दिखाई देंगी। रणवीर के 40वें बर्थडे पर फिल्म से उनके लुक की झलक साझा की गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन