1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गहराइयां के दूसरे गाने में 'बेकाबू' नजर आए दीपिका और सिद्धांत, दिखाए गए कई बोल्ड सीन

गहराइयां के दूसरे गाने में 'बेकाबू' नजर आए दीपिका और सिद्धांत, दिखाए गए कई बोल्ड सीन

 Published : Feb 10, 2022 08:17 am IST,  Updated : Feb 10, 2022 08:17 am IST

फिल्म रिलीज से ठीक दो दिन पहले इस गाने को रिलीज कर एक बार फिर दर्शकों को दीपिका और सिद्धांत की केमेस्ट्री और इस फिल्म की ब्यूटी से रूबरू कराया गया है।

गहराइयां पोस्टर- India TV Hindi
गहराइयां पोस्टर Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर गहराइयां का एक और गाना बेकाबू रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग को दीपिका ने भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। गाने को OAFF और सवेरा ने कंपोज किया है। सवेरा और शलमली खोलगड़े ने इसे गाया है, जबकि कौसर मुनीर ने गाने के बोल लिखे हैं।

फिल्म रिलीज से ठीक दो दिन पहले इस गाने को रिलीज कर एक बार फिर दर्शकों को दीपिका और सिद्धांत की केमेस्ट्री और इस फिल्म की ब्यूटी से रूबरू कराया गया है। इस गाने में दोनों के बीच की कई इंटीमेट सीन दिखाए गए हैं। यूट्यूब पर दीपिका और सिद्धांत के फैन्स इस गाने को पसंद कर रहे हैं। गहराइयां दीपिका पादुकोण का ओटीटी डेब्यू है। लंबे वक्त के बाद उनके फैन्स उनको स्क्रीन पर देख सकेंगे। 

बता दें कि फिल्म 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के अलावा अनन्या पांडे भी हैं। पहले सिद्धांत दीपिका की बहन अनन्या पांडे को लेकर कमिटेड नजर आते हैं, लेकिन देखते ही देखते सारी केमिस्ट्री बदल जाती है और दीपिका-सिद्धांत एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं। उलझे रिश्तों की इस कहानी का अंत क्या होगा, यह 11 फरवरी को ही पता लग पाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन