1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर रो पड़े केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता

'द कश्मीर फाइल्स' देखकर रो पड़े केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता

 Published : Mar 16, 2022 02:03 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 02:04 pm IST

गिरिराज सिंह ने नम आंखों से कहा कि 'यह फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता।

giriraj singh- India TV Hindi
giriraj singh Image Source : TWITTER

Highlights

  • मंगलवार रात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस फिल्म को सिनेमाघर में जाकर देखा
  • फिल्म देखकर गिरिराज भावुक हो गए
  • गिरिराज सिंह बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू थे

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब साबित हुई है। चारों ओर फिल्म की सराहना हो रही है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनीतिक नेता तक हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। मंगलवार रात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस फिल्म को सिनेमाघर में जाकर देखा। फिल्म देखकर गिरिराज भावुक हो गए। गिरिराज सिंह बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू थे। 

गिरिराज सिंह ने नम आंखों से कहा कि 'यह फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता। अखबारों में पढ़ा। ऐसा नहीं कि 1990 में हम बच्चे थे। मैं तो कहता हूं कि जिन्होंने इस फिल्म को बनाया, उन्हें इसे गांव-गांव में दिखाना चाहिए। देश के हालात कश्मीर से कम नहीं हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने भी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि 'इतनी बड़ी घटना...कोई फ‍िल्म नहीं बना पाया क्योंक‍ि सत्य को दबाने की लगातार कोश‍िश हुई है। हमारे देश में भारत विभाजन जब हमने 14 अगस्त को एक हॉरर डे के रूप में याद करने के लिए तय किया तो कई लोगों को बड़ी परेशानी हो गई। कैसे भूल सकता है देश। कभी कभी उससे भी सीख मिलती है। भारत विभाजन में ऑथेन्ट‍िक कोई फ‍िल्म नहीं बनी है इसल‍िए इन दिनों आपने देखा होगा कश्मीर फाइल्स फ‍िल्म की चर्चा चल रही है।'  

आपको बता दें द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और अन्य कलाकार हैं। फिल्म को उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, हरियाणा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कर-मुक्त घोषित किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन