1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आंखों देखी पर दुल्हन को नहीं हुआ यकीन, जब शादी में सुपरस्टार को ले आया दूल्हा, रिएक्शन जीत रहा दिल

आंखों देखी पर दुल्हन को नहीं हुआ यकीन, जब शादी में सुपरस्टार को ले आया दूल्हा, रिएक्शन जीत रहा दिल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 30, 2025 08:30 am IST,  Updated : Dec 30, 2025 08:30 am IST

अगर शादी में आपका फेवरेट एक्टर हाजिर हो जाए तो आपको कैसा लगेगा, जाहिर तौर पर आप खुशी से झूम उठेंगे। ठीक ऐसा ही हुआ जब दूल्हे के साथ सूर्या ने एंट्री की।

bride suriya- India TV Hindi
दुल्हन और सूर्या। Image Source : KAADHALS_/INSTAGRAM

अरविंद और काजल ने अपनी शादी को एक खूबसूरत कहानी की तरह अपने इंस्टाग्राम पेज 'काधल्स' (प्यार) पर संजोया है। इन्हीं पलों में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे ने दुल्हन के लिए ऐसा सरप्राइज प्लान किया, जिसने न सिर्फ उसे बल्कि इंटरनेट को भी चौंका दिया। वीडियो में शादी का माहौल चलता हुआ दिखता है, तभी दूल्हा अचानक तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या के साथ हॉल में एंट्री करता है। सूर्या को देख दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सूर्या की सादगी भी दिल जीत रही है।

सर्या को देखते ही रह गई दुल्हन

मोनोक्रोम कपड़ों और सनग्लासेस में सूर्या की मौजूदगी देखते ही परिवार उन्हें गर्मजोशी से स्वागत करता है। वहीं दुल्हन, जो मंच पर इंतजार कर रही होती है, उस पल को देखकर कुछ सेकंड के लिए ठिठक जाती है। जैसे ही उसकी नजर अपने दूल्हे के साथ सूर्या पर पड़ती है, उसकी आंखें हैरानी से फैल जाती हैं। वह पहले अविश्वास में देखती है और फिर भावनाओं से भरकर अपना मुंह ढक लेती है। यह मासूम और सच्चा रिएक्शन ही इस वीडियो को खास बना देता है। सूर्या मुस्कुराते हुए दुल्हन से बातचीत करते हैं, कपल के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं, जबकि दूल्हा इस खास पल के लिए उनका आभार जताता है।

वीडियो को दिया गया कैप्शन

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'अपने पार्टनर को सच में जानने का मतलब यही होता है!' क्लिप पर लिखा तमिल वाक्य, 'एधिरपाकला ला? नान वरुवेन नु एधिरपाकला ला?' जिसका मतलब है, 'क्या तुम्हें अंदाजा भी था कि मैं आऊंगा?' दूल्हे ने खास तौर पर लिखा, 'हमारी शादी को जिंदगी भर की याद बना देने के लिए सूर्या सर आपका दिल से धन्यवाद।'

यहां देखें वीडियो

लोगों ने दिए इस तरह के रिएक्शन

इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं रहे। किसी ने लिखा, 'इससे बड़ा सपना क्या हो सकता है? हाँ, हमें पूरी जलन हो रही है।' एक और यूजर ने कहा, 'सूर्या वाकई बेहद नेकदिल इंसान हैं।' एक कमेंट ने सबका ध्यान खींचा, 'अपनी शादी में सूर्या को बुलाना असली जेनरेशनल फ्लेक्स है।' वहीं एक फैन ने अपने बॉयफ्रेंड को टैग करते हुए लिखा, 'कैसे भी हो, बस ऐसा कर दो।'

इन फिल्मों में आए नजर

काम की बात करें तो सूर्या हाल ही में 2024 की 'कंगुवा' और 2025 की 'रेट्रो' में नजर आ चुके हैं। फिलहाल वह RJ बालाजी के साथ फिल्म 'करप्पु' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह डबल रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा वह निर्देशक वेंकी अट्लूरी और एक्ट्रेस मामिता बैजू के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, साथ ही जीतू माधवन के निर्देशन में नाजरिया नाजिम और नस्लेन के साथ एक और फिल्म की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के नाती पर रेखा ने लुटाया प्यार, सबके सामने चूमी तस्वीर, देखता रह गया जमाना

कभी 5 साल के ईशान खट्टर को गोद में पहुंचाया सेट, कभी बना संजय दत्त की लाश, कमाल के एक्टर की सर्वाइवल स्टोरी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन