1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gurmeet Choudhary: 1500 थी सैलरी, वॉचमैन की नौकरी... फिर इस तरह फिल्मी दुनिया में मारी एंट्री

Gurmeet Choudhary: 1500 थी सैलरी, वॉचमैन की नौकरी... फिर इस तरह फिल्मी दुनिया में मारी एंट्री

 Published : Feb 22, 2022 09:36 am IST,  Updated : Feb 22, 2022 09:36 am IST

Gurmeet Choudhary Birthday: एक्टर गुरमीत चौधरी को आज भला कौन हीं पहचानता है। मगर आज से कुछ साल पहले भागलपुर का यह लड़का वॉचमैन की नौकरी करता था।

Gurmeet Choudhary Birthday- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • एक्टर गुरमीत चौधरी का आज है जन्मदिन
  • गुरमीत चौधरी ने काफी लंबा संघर्ष किया है
  • एक्टर को एक रोल मिला और बदल गई किस्मत

Gurmeet Choudhary Birthday: एक्टर गुरमीत चौधरी को आज भला कौन हीं पहचानता है। मगर आज से कुछ साल पहले भागलपुर का यह लड़का वॉचमैन की नौकरी करता था। मगर मेहनत और संघर्ष के दम आज देखिए कहां पहुंचे हैं गुरमीत चौधरी। आज गुरमीत का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम उनको जीवन से जुड़े रोचक बातों के जरिए सफर को समझने की कोशिश करेंगे।

गुरमीत चौधरी एक सैनिक के परिवार से आते हैं। मगर दिल में एक्टर का सपना लेकर मुंबई आए। यहां पर आने के बाद जीवन यापन करने के लिए एक स्टोर में वॉचमैन की नौकरी करने लगे थे। साथ ही अपने सपने को साकार करने के लिए जुड़ गए।

नौकरी से कुछ हजार कमा लेते थे, फिर मॉडलिंग करना शुरू किए और एक एड में काम करने पर करीब 1500 रुपए मिले। देखिए आज उनकी फीस लाखों में है। इस तरह गुरमीत डांस के शो 'झलक दिखला जा' के पांचवे सीजन के विजेता बने।

साल 2008 की बात है उनको रामायण टीवी सीरियल के लिए राम का रोल करने के लिए चुना गया। इस रोल को गुरमीत ने इस तरह निभाया कि लोगों के दिल में बस गए। इस मौके को उन्होंने अच्छी तरह भुनाया और यहीं से इनके करियर का ग्राफ ऊपर बढ़ता चला गया।

2004 में देबीना से मुलाकात हुई थी। बता दें, देबीना ने रामायण में सीता का किरदार निभाया था। इस तरह दोनों रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2022 में शादी कर लिए। अब दोनों पेरेंट बनने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन