1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शायराना मिजाज और आशिकाना अंदाज, IMDB की टॉप रेटेड फिल्म जो BO पर गिरी थी धड़ाम, अब OTT पर होगी रिलीज

शायराना मिजाज और आशिकाना अंदाज, IMDB की टॉप रेटेड फिल्म जो BO पर गिरी थी धड़ाम, अब OTT पर होगी रिलीज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 14, 2026 01:42 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 01:42 pm IST

ओटीटी पर एक टॉप आईएमडीबी रेटेड फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी में पके इश्क की खुशबू नजर आती है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

Gustaakh Ishq- India TV Hindi
गुस्ताख इश्क Image Source : INSTAGRAM@FATIMASANASHAIKH

बॉलीवुड में हर साल हजार से ज्यादा फिल्में बनती हैं जिनमें से ज्यादातर लवस्टोरी होती हैं। लेकिन इनमें से चंद फिल्मों का ही प्रेम बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा पाता है। सैयारा जैसी प्रेम कहानियां भी युवाओं को खूब लुभाती हैं और सिनेमाघरों तक खींच लाती हैं। लेकिन कुछ ऐसे में कहानीकार हैं जो पके इश्क की खुशबू से सिनेमाघरों को महका देते हैं। हम आपको बताते हैं एक ऐसी ही फिल्म जिसके शायराना मिजाज और आशिकाना अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया था और आईएमडीबी पर टॉप रेटिंग दिलाई। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी और अब प्लॉप होने के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'गुस्ताख इश्क' की।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म

बीते साल 28 नवंबर 2025 को रिलीज हुई 'गुस्ताख इश्क' को विभु पुरी ने डायरेक्ट किया था और इसमें विजय वर्मा के साथ फातिमा सना शेख ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी टीनएज मोहब्बत की नहीं थी तो बिना वजह ही उबलने को तैयार रहती है। ये कहानी तो उस मोहब्बत की थी जो समय के साथ चाय की तरह धीमी आंच पर पकती है और अपनी खुशबू से लोगों के जहन में जगह बनाती है। नसीरुद्दीन शाह भी एक दमदार किरदार में नजर आए थे। इस प्रेम कहानी में शायराना अंदाज और आशिकाना मिजाज देखने को मिलता है जो कभी पुरानी फिल्मों में एक पीढ़ी पहले लोगों को लुभाया करता था। लेकिन अब समय बदल गया है और इस तरह के पके इश्क को देखने की सिनेमाघरों में लोगों को फुरसत नहीं है। फिल्म रिलीज के बाद खूब तारीफें बटोरती रही थी लेकिन इसके बाद भी फ्लॉप रही थी। फिल्म ने पहले दिन 0.5 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी और बुरी तरह पिट गई थी। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का इंडिया का नेट कलेक्शन 1.68 करोड़ रुपये रहा था और वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 2 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। 

आईएमडीबी पर मिली टॉप रेटिंग

फिल्म 'गुस्ताख इश्क' भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई हो लेकिन जितने भी लोगों ने देखी उन्हें काफी पसंद आई। आईएमडीबी पर इसे 10 में से 8.3 की रेटिंग दी गई है जो काफी बेहतरीन है। फिल्म की कहानी का नायक है नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान रिजवी जिसे विजय वर्मा ने निभाया है। नवाबुद्दीन एक शायर बनना चाहता है और ख्वाबों की दुनिया में अपनी अपना बसेरा खोजता है। अपने सपनों को पूरा करने की छटपटाहट उसे ले जाती है अजीज नाम के एक मशहूर शायर के पास जो एक जाना माना नाम है। अजीज किरदार को निभाया है नसीरुद्दीन शाह ने। नवाबुद्दीन अपने पसंदीदा शायर अजीज के पास शायरी की कला को धार देने आता है और यहां उसकी मुलाकात होती है मन्नत बेग से जिसे फातिमा सना शेख ने निभाया है। मन्नत मशहूर शायर अजीज की बेटी है और नवाबुद्दीन से प्यार करने लगती है। दोनों के बीच प्रेम का फूल खिलता है और लेकिन एक गलतफहमी दोनों को दूर कर देती है। बाकी की कहानी जानने के लिए फिल्म देखने का इंतजार करना होगा। 

ओटीटी पर आ रही फिल्म

सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुस्ताख इश्क इसी महीने की 23 तारीख यानी 23 जनवरी 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो जाएगी। फिल्म का डयायेरक्शन विभु पुरी ने किया है जो प्रेम कहानियों के जाने माने राइटर हैं। इससे पहले विभु ने हीरामंडी का भी स्क्रीन प्ले लिखा था और गुजारिश के भी डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। साथ ही रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया के भी डायलॉग और स्क्रीन प्ले लिख चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- नटखट अदाएं, घुंघराले बाल और काली आंखें, दोस्तों ने जिस दिल्ली की लड़की को नाम दिया मैगी, उसने हीरोइन बन मचाया तहलका

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड की 3 प्रेम कहानी? 1 से हुआ तलाक, 1 ने घसीटा कोर्ट और 12 साल छोटी हीरोइन संग मोहब्बत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन